scriptरोशन बेग से भाजपा को इतना प्यार क्यों? | Why did the BJP love Roshan Beg? | Patrika News

रोशन बेग से भाजपा को इतना प्यार क्यों?

locationबैंगलोरPublished: Jul 17, 2019 11:51:54 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने कसा तंज
गठबंधन सरकार गिराने के लिए भाजपा तमाम हथकंडे अपना अपना रही है

politics

रोशन बेग से भाजपा को इतना प्यार क्यों?

बेंगलूरु. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के बागी विधायक आर.रोशन बेग पर भाजपा को इतना प्यार क्यों उमड़ रहा है, यह समझ में नहीं आता है। भाजपा ने आइएमए धोखाधड़ी प्रकरण के खिलाफ विरोध किया था लेकिन अब रोशन बेग को उन्होंने ही बुलाकर बेंगलूरु से बाहर भेजने का प्रयत्न किया।
गुंडुराव ने मंगलवार को कुमारकृपा अतिथि गृह के पास संवाददाताओं से कहा कि भाजपा वालों ने बेग को मुंबई में बागी विधायकों के साथ बाड़ेबंदी करने के लिए ले जाने को विशेष विमान की व्यवस्था की और सोमवार की रात भाजपा के कई नेता उनके साथ थे। इससे स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा सत्ता पाने के लिए किस हद तक पहुंच गई है। भाजपा वाले किसी भी हाल में इस सरकार को गिराने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं।
सरकार गिराने की साजिश के पीछे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष येड्डियूरप्पा का हाथ होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे भाजपा विधायकों को तोडऩे का गठबंधन के नेताओं पर जानबूझकर आरोप लगा रहे हैं। हमारी पार्टी को विधायकों को सदस्यता से अयोग्य ठहराने में भाजपा की ही हाथ रहा है। भाजपा के बर्ताव से ही स्पष्ट हो जाता है कि विधायक त्यागपत्र क्यों दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने विधानसभा में विश्वासमत मांगने की पहल की है और हमें पूरा यकीन है कि हम विश्वासमत जीतकर रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो