script

देवगौड़ा क्यों चाहते हैं कि कर्नाटक में नहीं गिरे भाजपा की सरकार…?

locationबैंगलोरPublished: Nov 06, 2019 12:29:59 am

Submitted by:

Jeevendra Jha

देवगौड़ा ने भाजपा को समर्थन देने से भी साफ मना कर दिया। देवगौड़ा ने कहा कि दोनों पार्टियों के साथ गठबंधन का पुराना अनुभव अच्छा नहीं रहा इसलिए अब उनकी पार्टी किसी का समर्थन नहीं करेगी।

देवगौड़ा क्यों चाहते हैं कि कर्नाटक में नहीं गिरे भाजपा की सरकार...?

देवगौड़ा क्यों चाहते हैं कि कर्नाटक में नहीं गिरे भाजपा की सरकार…?

बेंगलूरु. कर्नाटक में चल रहे नए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पूर्व प्रधानमंत्री और जद-एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच डी देवगौड़ा ने मंगलवार को कहा कि वे नहीं चाहते कि राज्य की भाजपा सरकार गिरे और विधानसभा के मध्यावधि चुनाव की स्थिति पैदा हो।

देवगौड़ा ने भी कहा कि वे चाहते हैं कि येडियूरप्पा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे। देवेगौड़ा ने कहा कि सरकार का कार्यकाल पूरा करना उनकी पार्टी के हित में होगा। देवगौड़ा ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि मुख्यमंत्री के तौर पर येडियूरप्पा कार्यकाल पूरा करेंगे और इससे उन्हें अपनी पार्टी जद-एस को मजबूत करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। देवगौड़ा ने कहा कि यदि भाजपा सरकार गिर जाती है तो यह उनकी पार्टी के हित में नहीं होगा। देवगौड़ा ने कहा कि येडियूरप्पा सरकार कार्यकाल पूरा करने दीजिए। अगर वे अच्छी सरकार देते हैं तो जनता उनको पंसद करेगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी। आखिकार फायदा विपक्ष को ही होगा, चाहे कांग्र्रेस हो या उनकी पार्टी।

विपक्ष के नेता सिद्धरामय्या पर निशाना साधते हुए देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस मध्यावधि चुनाव के पक्ष में हो सकती है क्योंकि उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनने की जल्दीबाजी है। देवगौड़ा ने कहा कि वे भी वही बात कह रहे हैं जो कुमारस्वामी ने कही थी। येडियूरप्पा सरकार कार्यकाल पूरा करे, हम उन्हें नहीं हटाना चाहते। इस समय का उपयोग हम अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगे। हालांकि, देवगौड़ा ने भाजपा को समर्थन देने से भी साफ मना कर दिया। देवगौड़ा ने कहा कि दोनों पार्टियों के साथ गठबंधन का पुराना अनुभव अच्छा नहीं रहा इसलिए अब उनकी पार्टी किसी का समर्थन नहीं करेगी।
देवगौड़ा के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भी इससे पहले कहा था कि वे भाजपा सरकार को नहीं गिरने देंगे। कुमारस्वामी ने कहा था कि वे मध्यावधि चुनाव कराने की कांग्रेस की मंशा पूरी नहीं होने देंगे और जरुरत पडऩे पर भाजपा सरकार को समर्थन देने पर भी विचार कर सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो