scriptWhy rahul Gandhi silent on sentiment hurting statements | भावनाओं को आहत करने वाले बयान पर चुप क्यों हैं राहुल गांधी, सिद्धू: बोम्मई | Patrika News

भावनाओं को आहत करने वाले बयान पर चुप क्यों हैं राहुल गांधी, सिद्धू: बोम्मई

locationबैंगलोरPublished: Nov 09, 2022 01:03:30 am

Submitted by:

Rajeev Mishra

सतीश जारकीहोली के विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरा

bommai_2022i.jpg
उडुपी. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस नेता सीतश जारकीहोली के बहाने राहुल गांधी और सिद्धरामय्या पर निशाना साधा। बयान की निंदा करते हुए कहा कि बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। हैरानी की बात है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरामय्या इस बयान पर चुप्पी साधे हुए हैं। वे सतीश जारकीहोली के इस बयान पर खामोश क्यों हैं?
उडुपी में हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की नीति पर चल रही है और बिना गहन अध्ययन के आधे-अधूरे बयान दे रही है। ऐसे बयानों से कांग्रेस नेता हर भारतीय की आस्था की बुनियाद को ही तोडऩे की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी देश के भीतर समस्याएं पैदा करना राष्ट्र-विरोधी होता है। हर किसी को इस बयान की आलोचना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जारकीहोली अपने बयान का अब भी बचाव कर रहे हैं। कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.