बैंगलोर

बाघ के हमले में हाथी के बच्चे की मौत!

कर्नाटक में अलग-अलग घटनाओं में दो हाथियों की मौत

बैंगलोरJul 05, 2021 / 04:17 pm

Nikhil Kumar

Employees will count tigers

मडिकेरी. कोडुगू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक हाथी का बच्चा और एक नर जंगली हाथी मृत पाया गया। बच्चे की उम्र लगभग एक वर्ष और नर हाथी की उम्र लगभग 12 से 15 साल के बीच है।

हाथी के बच्चे का शव दक्षिण कोडुगू के नित्तुरु गांव के पास नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से बरामद किया गया। बाघ के हमले में बच्च के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

शव इलाके में एक जलाशय के पास मिला था और उप वन संरक्षक गोपाल ने अन्य वन कर्मचारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। गोपाल ने पुष्टि की कि मृत बच्च को बाघ के हमले में चोट लगने की आशंका है।

इस बीच, कुट्टा ग्राम पंचायत के पूचेकल्लू गांव की सीमा में एक निजी संपत्ति के अंदर एक नर हाथी का शव पड़ा मिला। इस हाथी के शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे।

श्रीमंगला संभाग के वन अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और पशु चिकित्सक मुजीब ने पोस्टमार्टम किया। श्रीमंगला के उप वन संरक्षक वीरेंद्र ने कहा कि मौत के कारण के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम किया जा रहा है और इस रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि की जा सकती है।

Home / Bangalore / बाघ के हमले में हाथी के बच्चे की मौत!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.