scriptदीपावली पर हो जाएंगे मालामाल, बस यह कर लें | Will be rich on Diwali, just do it | Patrika News

दीपावली पर हो जाएंगे मालामाल, बस यह कर लें

locationबैंगलोरPublished: Oct 21, 2019 05:59:05 pm

यदि कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो धन की कमी नहीं रहेगी।

दीपावली पर हो जाएंगे मालामाल, बस यह कर लें

दीपावली पर हो जाएंगे मालामाल, बस यह कर लें

बेंगलूरु. दीपावली में अब एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है। लोग ऑन लाइन शॉपिंग में व्यस्त हैं तो बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है। घरों-दुकानों की साफ सफाई हो रही है तो नए कपड़ों की खरीददारी भी। दीपावली के दिन लक्ष्मी की पूजा करने से धन का लाभ होने की मान्यता है।
पंडितों के अनुसार इस दिन यदि कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो धन की कमी नहीं रहेगी। यह ऐसे टोटके हैं जिनके बारे में लोगों को कम ही मालूम है। दीपावली के दिन यदि साफ-सुथरा पीपल का पत्ता मिल जाए तो उसका इस तरह उपयोग करें। इस पत्ते पर ओम महालक्ष्म्यै: नम: लिखकर पूजन स्थान में रख दें। यह अत्यंत शुभ परिणाम लाएगा। ध्यान रहे कि हर शनिवार को पीपल के इस पत्ते को ले जाकर पीपल के पेड़ की जड़ के पास रख दें और पूजा स्थान पर नया पीपल का पत्ता रखें।
इस पत्ते पर भी ओम महालक्ष्म्यै: नम: लिखना नहीं भूलें। दूसरा उपाय भी अत्यंत लाभदायक है। दीपावली की रात लौंग-इलायची को जलाकर उसका टीका देवताओं के माथे पर लगाएं। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और कभी घर छोडक़र नहीं जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो