बैंगलोर

कर्नाटक में जद यू करेगा कांग्रेस का समर्थन : यादव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का समर्थन किया जा रहा है।

बैंगलोरMar 31, 2018 / 04:53 pm

Sanjay Kumar Kareer

बेंगलूरु. पूर्व केंदीय्र मंत्री शरद यादव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने की घोषणा की है। उन्होंने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारने पर अभी कोई विचार नहीं किया है। इसी विषय में अन्य नेताओं से चर्चा जारी है। अगले दो दिन में चुनाव लडऩे या किसी को समर्थन देने के बारे में अंतिम फैसला होगा।
यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश में भाजपा को हराना है। इसी लिए कांग्रेस का समर्र्थन किया जा रहा है। जरूरत पडऩे पर वे कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार भी कर सकते हैं। कांग्रेस को समर्थन देने के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.जी.परमेश्वर से चर्चा की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव से पहले किए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया। विदेश से काला धन लाकर हर एक नागरिक के बैंक खाते में १५ लाख रुपए जमा कराने का वादा किया था। हर साल दो करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी। लेकिन नोटबंदी कर उल्टे लाखों छोटे और मध्यम व्यापारियों को आर्थिक संकट में डाल दिया। जीएसटी से देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगी है। नागरिकों को उनका अपना पैसा नही मिल रहा है।
यादव ने कहा कि देश के नागरिक अब मोदी की चालों और झूठी बातों पर विश्वास नहीं करेंगे। मोदी केवल मन की बात, और टीवी पर भाषण देते है। उन्होंने आज तक मीडिया का सामना नहीं किया। मोदी को देश की समस्या से ज्यादा विदेश जाने की चिंता लगी रहती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में जब तक भाजपा सरकार रहेगी, भारत के संविधान को हमेशा खतरा रहेगा। हर एक कोई संविधान में संशोधन और इसे खत्म करने की बातें कर रहे हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सभी विफक्षी दलों को तीसरे मोर्चे के गठन की जरूरत है।

Home / Bangalore / कर्नाटक में जद यू करेगा कांग्रेस का समर्थन : यादव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.