scriptधूप की आड़ में विदा हो रही सर्दी | Winter is leaving, the weather has changed | Patrika News
बैंगलोर

धूप की आड़ में विदा हो रही सर्दी

30 डिग्री पर पहुंचा गार्डन सिटी का तापमान

बैंगलोरJan 17, 2022 / 05:32 pm

Santosh kumar Pandey

sun1.jpg
बेंगलूरु. शहर में इन दिनों तेज धूप निकल रही है और सर्दियों का मौसम विदाई की ओर है। रातों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात के घंटे पिछले कुछ दिनों में काफी गर्म रहे हैं। मौसम विभाग ( India Meteorological Department (IMD) के अधिकारियों के अनुसार रातों में मौसम का मिजाज बदलने से यह तय है कि अब सर्दी गिने-चुने दिनों की मेहमान है। अगले सप्ताह तापमान में मामूली गिरावट के बावजूद मौसम ही बना रहेगा।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार रातों में सर्दी कम हो रही है। शहर में इस बार ठंड के मौसम की देर से शुरुआत ने ठंडी के मौसम को भी छोटा कर दिया है।
आईएमडी मौसम विज्ञानी सदानंद अडिगा (Sadanand adiga) कहते हैं कि तमिलनाडु (tamilnadu) में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और उत्तरी कर्नाटक से ओडिशा की ओर चलने वाली एक ट्रफ रेखा के कारण बादल छाए हुए हैं। इसलिए रात के तापमान में कोई गिरावट नहीं हो रही है और गर्म स्थिति बनी हुई है।
अधिकारी ने कहा कि आसमान में बादल छाए रहने पर तीन या चार दिनों में हल्की गिरावट देखी जा सकती है, हालांकि तापमान में भारी गिरावट की संभावना नहीं है। वास्तव में यह सर्दियों के अंत का प्रमाण है और मौसम धीरे-धीरे गर्मियों की ओर बढ़ रहा है। दिसंबर में 13 और 14 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान पहुंचने के बाद शहर में पारा बढक़र 30 डिग्री हो चुका है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान २९.२ डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान १८ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Home / Bangalore / धूप की आड़ में विदा हो रही सर्दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो