scriptकोरोना ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड : एक दिन में 515 नए केस, कुल संक्रमित 4800 के पार | with 515 positives in 24 hours, corona breaks all records | Patrika News

कोरोना ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड : एक दिन में 515 नए केस, कुल संक्रमित 4800 के पार

locationबैंगलोरPublished: Jun 05, 2020 08:34:32 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 96 फीसदी मरीज अन्य राज्यों से- 482 प्रवासियों में से 471 महाराष्ट्र से

कोरोना ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड : एक दिन में 515 नए केस, कुल संक्रमित 4800 के पार

कोरोना ने फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड : एक दिन में 515 नए केस, कुल संक्रमित 4800 के पार

बेंगलूरु. कर्नाटक में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। घटने या थमने के बजाय मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना ने शुक्रवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में 515 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अन्य राज्यों से कर्नाटक लौटे लोगों को लेकर भी स्वास्थ्य महकमा चिंतित है क्योंकि हर दिन सामने आ रहे सैकड़ों मरीजों में इनकी संख्या सबसे ज्यादा है।

515 मरीजों में से 482 मरीज अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी हैं। 482 में से 471 मरीज अकेले महाराष्ट्र से लौटे हैं। 18 मामलों में संक्रमण के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4835 हो गई है। 3088 केस सक्रिय हैं जबकि 1688 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। 4835 मरीजों में से 3032 मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं।

उडुपी जिला सबसे प्रभावित

उडुपी जिले में सबसे ज्यादा 204 मरीज मिले हैं। सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। गुरुवार को भी 92 मरीज मिले थे। जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 768 हो गई है। इसके बाद सबसे ज्यादा 552 मरीज कलबुर्गी जिले में सामने आए हैं। दोनों जिलों में मिले मरीजों की संख्या में 216 मरीजों का अंतर है। इससे उडुपी जिले में कोरोना के कहर का अंदाजा लगाया जा सकता है। यादगीर में 74 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। एक को छोड़ सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। इस मरीज में संक्रमण का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।

विजयपुर में मिले 53 मरीजों में 13 मरीज कंटेनमेंट जोन से हैं। शेष मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। कलबुर्गी में 42 पुष्ट मामले सामने आए हैं। 40 मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। एक मरीज में संक्रमण के कारणों का पता नहीं चल सका है जबकि दूसरा मरीज तेलंगाना से लौटा है।

इंडोनेशिया से बेंगलूरु लौटा संक्रमित

बेंगलूरु शहर में 10 मरीज मिले हैं। 42 वर्षीय एक पुरुष मरीज इंडोनेशिया से लौटा है। एम मरीज महाराष्ट्र व तीन दिल्ली से लौटे हैं जबकि पांच मरीज दो अलग-अलग मरीजों से संक्रमित हुए हैं। मंड्या में मिले 13 मरीजों में से 12 मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। एक मरीज किसी दूसरे मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। बीदर में 39 मरीजों की पुष्टि हुई। दो को छोड़ सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। बेलगावी में मिले 36 मरीजों में से दो मरीज हरियाणा से जबकि शेष मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं।

उत्तर कन्नड़ जिले में सात मरीज मिले और सभी महाराष्ट्र से लौटे हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले में मिले आठ मरीजों में सात मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। एक मरीज में संक्रमण के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बेंगलूरु ग्रामीण में मिले 12 मरीज

बेंगलूरु ग्रामीण जिले में मिले 12 मरीजों में से 11 मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं जबकि एक मरीज आंध्र प्रदेश से लौटा है। इस जिले में अब तक कुल 31 मरीजों की पुष्टि हुई है। 11 ठीक हो चुके हैं। 19 मरीजों का उपचार जारी है और एक मरीज को बचाया नहीं जा सका है। चिक्कबल्लापुर जिले में सामने आए तीन में से सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं।

– हासन के तीनों मरीज भी महाराष्ट्र से लौटे हैं। हावेरी में दो मरीज मिले है। एक मरीज महाराष्ट्र से लौटा है। एक अन्य मरीज कैसे संक्रमित हुआ इसका पता लगाने में स्वास्थ्य विभाग जुटा है।

– धारवाड़ में तीन मरीजों की पुष्टि हुई है। तीनों मरीज, पुराने मरीज (पी-1942, 1943, 1944, 1944 व 1966) के संपर्क में आने से संक्रमित हुए।

– रामनगर जिले में भी दो मरीजों की पुष्टि हुई है। एक मरीज, पुराने मरीज से संक्रमित हुआ जबकि दूसरे मामले में संक्रमण का कारण अज्ञात है।

– दावणगेरे, बागलकोट, कोलार व बल्लारी में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो