scriptएक और मरीज की कोरोना से मौत, 24 घंटे में 267 संक्रमित | with one death karnataka registered 267 new corona cases in 24 hours | Patrika News

एक और मरीज की कोरोना से मौत, 24 घंटे में 267 संक्रमित

locationबैंगलोरPublished: Jun 03, 2020 11:02:29 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया ।

Coronavirus

Coronavirus

बेंगलूरु. प्रदेश में बुधवार को 267 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मरीजों की तादाद चार हजार के पार हो गई है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एक मरीज के मौत की पुष्टि भी की।

80 वर्षीय मृतक महिला (पी-3861) दावणगेरे जिले की निवासी थी। बुखार, खांसी व सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के साथ उसे 29 मई को अस्पताल लाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया था। जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। पुराने मरीज (पी-2415) के कारण महिला संक्रमित हुई थी। दावणगेरे में इससे पहले चार और मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

250 मरीज अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी

267 मरीजों में 250 मरीज अन्य राज्यों से कर्नाटक लौटे प्रवासी हैं। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 4063 हो गई है। 1514 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इनमें से 111 मरीजों को बुधवार को छुट्टी मिली। 2494 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। कोविड से 53 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कलबुर्गी में सबसे ज्यादा 105 पॉजिटिव

कलबुर्गी में सबसे ज्यादा 105 नए मरीजों की पुष्टि हुई। सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या में कलबुर्गी ने उडुपी को पीछे छोड़ दिया है। कलबुर्गी में अब तक 510 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 375 मरीजों का उपचार जारी है। 128 मरीज ठीक हो चुके हैं और सात मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

48 घंटे में 212 मरीज

उडुपी जिले में मंगलवार के 150 मरीजों के बाद बुधवार को कुल 62 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। मंगलवार को मिले 150 में से 148 मरीज महाराष्ट्र से लौटे थे। उडुपी में अब तक कुल 472 मरीज मिले हैं। रायचुर में में मिले 35 में से पांच मरीजों को छोड़कर सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं जबकि इन पांच मरीजों में संक्रमण का कारण अन्य मरीज रहे।

149 मरीज उपचाराधीन
बेंगलूरु शहरी में 20 पुष्ट मामलों में से चार मरीज महाराष्ट्र, चार बिहार, आठ दिल्ली, एक राजस्थान व एक तमिलनाडु से लौटा है। सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआइ) के कारण एक अन्य मरीज को भर्ती किया गया था। बेंगलूरु शहरी में अब तक कुल 417 लोग संक्रमित हुए हैं। जहां 256 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं वहीं 149 मरीज उपचाराधीन हैं। एक गैर-कोविड कारणों के साथ कुल 12 मरीजों की मौत हुई है।

अन्य जिलों का हाल

मंड्या जिले में 13 व यादगीर जिले में नौ मरीजों की पुष्टि हुई। सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे थे। विजयपुर में छह मरीज मिले हैं। इनमें से तीन कंटेनमेंट जोन से हैं जबकि एक मरीज तमिलनाडु से लौटा है।
इन जिलों के अलावा हासन में एक, दावणगेरे में तीन, दक्षिण कन्नड़ जिले में दो, मैसूरु में दो, बागलकोट में दो, शिवमोग्गा में दो और कोलार में दो मरीज मिले है। बल्लारी, धारवाड़ व बेंगलूरु ग्रामीण में एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो