scriptशादी के नाम पर महिला को 10 लाख की चपत लगाई | Woman gets cheated 10 lakh in the name of marriage | Patrika News
बैंगलोर

शादी के नाम पर महिला को 10 लाख की चपत लगाई

सॉफ्टवेयर कम्पनी में काम करती है महिला

बैंगलोरApr 10, 2021 / 06:57 pm

Santosh kumar Pandey

cheating.jpg
बेंगलूरु. एक व्यक्ति ने एक महिला साफ्टवेयर इंजीनियर से विवाह करने के बहाने उसे 10 लाख रुपए का झटका दे दिया। महिला वाइट फील्ड स्थित एकसॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती हैै। उसने एक मेट्रिमोनियल साइट पर खाता खोला था।
आदिकर्श शर्मा नामक एक व्यक्ति ने विवाह के लिए रिक्वेस्ट भेजा था। महिला ने इस रिक्वेस्ट को स्वीकार किया था। शर्मा ने बेंगलूरु में खुद का रोजगार शुरू करने या एक कंपनी स्थापित करने की बात कही थी। उसने महिला से 10 लाख रुपए लेने के बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है। काडुगोडी पुलिस मामला दर्ज कर जांंच कर रही है।
जमानत पर रिहा हुए समाजकंटक की हत्या
बेंगलूरु. देवरजीवनहल्ली थानांतर्गत एक समाजकंटक की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मोदी गार्डन निवासी सुहैल (39) गत सप्ताह परपप्प्न अग्रहार केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर उसे गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह गुरुवार रात धूम्रपान करने घर से बाहर गया था।
एक दुकान के पास अंधेरे में उसकी प्रतीक्षा कर रहे चार अज्ञात लोगों ने उस पर घात लगाकर हथियारों से हत्या कर दी और भाग गए। सुहैल तीन हत्या और अन्य कई अपराधिक मामलों में लिप्त था। पुलिस को आशंका है कि पुरानी दुश्मनी के चलते उसकी हत्या हुई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो