scriptमहिलाओं ने सीखी पौष्टिक व्यंजन बनाने की कला | Women learned the art of making nutritious dishes | Patrika News

महिलाओं ने सीखी पौष्टिक व्यंजन बनाने की कला

locationबैंगलोरPublished: Oct 17, 2019 08:14:44 pm

महिलाओं की संस्था प्रयास द्वारा चामराजपेट स्थित जिनेश्वर सभागार में भोजन कला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

महिलाओं ने सीखी पौष्टिक व्यंजन बनाने की कला

महिलाओं ने सीखी पौष्टिक व्यंजन बनाने की कला

बेंगलूरु. महिलाओं की संस्था प्रयास द्वारा चामराजपेट स्थित जिनेश्वर सभागार में भोजन कला प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वर्तमान दौर के अनुरूप नए व्यंजनों को पौष्टिक पदार्थों के साथ घर में ही आसान तरीके से बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कोषाध्यक्ष रेखा कुहाड़ ने सभी का स्वागत किया। प्रशिक्षिका निशा जैन ने पोषक तत्वों वाले पदार्थों से आरोग्यवर्धक जूस, सलाद और सूप बनाने का तरीका सिखाया। वनस्पतियों की विशेष जानकार निशा जैन ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने हेतु हमें प्राकृतिक पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए। अध्यक्ष किरण नागोरी ने भोजनकला की बारीकियों को सभी के साथ साझा किया।
मार्गदर्शिका त्रिशला कोठारी ने बताया कि प्रयास द्वारा प्रतिमाह अलग अलग कलाओं में पारंगत होने के लिए विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित की जाती है। उपाध्यक्ष रीना गादिया ने आभार व्यक्त किया। कमेटी सदस्य शानू बाफना, सीमा जियानी, आरती तलावत, डिंपल बाफना, सोनिया बाफना ने कार्यशाला की सारी व्यवस्था संचालित कर आयोजन को सफल बनाया।

ट्रेंडिंग वीडियो