scriptWomen showed strength in sports competition | खेल प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया दमखम | Patrika News

खेल प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया दमखम

locationबैंगलोरPublished: Nov 02, 2023 01:13:40 pm

  • परी सुपर स्ट्राइकर्स ने जीती ट्रॉफी

jito_northh.jpg
बेंगलूरु. राजराजेश्वरी नगर स्थित इंडोर क्रीडा स्थल स्पोर्टिगो में जीतो बेंगलूरु नॉर्थ की महिला विंग की ओर से महिलाओं के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस खेल आयोजन में 120 खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट, खो-खो, थ्रो बाल, स्कीपिंग आदि रोमांचक खेलों की स्पर्धा हुई। खिलाड़ियों को सीमा बाफना की ऊर्जा, मधु सेठिया की परी सुपर स्ट्राईकर्स, सुनीता बोरन्दिया की मानसी ज्वेल्स तथा बिंदु नाहर की वेज ओवन सुपर गेम्स टीमों में बांटा गया। सुगनचंद पवनकुमार चोपड़ा के मुख्य प्रयोजन में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में अध्यक्ष बिंदु रायसोनी ने स्वागत किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.