script

हर क्षेत्र में महिलाओं ने लहराया परचम : चारुकीर्ति भट्टारक

locationबैंगलोरPublished: Aug 14, 2017 04:34:00 am

इतिहास गवाह है कि देश में महिलाओं को हमेशा सम्मान मिला है। देश के कई राजवंशों में महिलाओं को सदियों पहले ही प्रशासन में महत्वपूर्ण

women

women

श्रवणबेलगोला (हासन). इतिहास गवाह है कि देश में महिलाओं को हमेशा सम्मान मिला है। देश के कई राजवंशों में महिलाओं को सदियों पहले ही प्रशासन में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया जाता था। यह दायित्व भलीभांति निभाकर महिलाओं ने अपनी अद्भुत प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया है। श्रवणबेलगोला के चारुकीर्ति भट्टारक ने येविचार रखे।


यहां रविवार को गोम्मटनगर में पट्टमहादेवी शांतला सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं के सम्मान समारोह में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि गंगा, होयसला, विजयनगर तथा मैसूरु के राजवंश में कई महिलाओं को मंत्री, सेना प्रमुख समेत प्रशासनिक दायित्व सौंपा गया था, जिसे महिलाओं ने बखूबी निभाया था। आज भी यह सिलसिला जारी है।


उन्होंने कहा कि महिलाओं ने राजनीति, समाजसेवा, उद्यम, खेल, व्यापार, सुरक्षा, शिक्षा, साहित्य, कला, संंगीत, नाटक, नृृत्य, चिकित्सा, शिक्षा, अभियांत्रिकी, अंतरिक्ष, अनुसंधान तथा विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित कर दिखाई है। अपना घरेलू दायित्व संभालने के साथ ही महिलाएं बच्चों की शिक्षा तथा संस्कारों के सिंचन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहीं हासन जिलाधिकारी रोहिणी सिंधूरी ने कहा कि हर 12 वर्ष के अंतराल में आयोजित बाहुबली भगवान के महामस्तकाभिषेक के अवसर पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाना सराहनीय है।

ऐसे समारोह में महिलाओं को पुरस्कारित करने से महिलाओं का उत्साह बढऩे के साथ जीवन में उपलब्धि हासिल करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर रक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए मेजर नीलू घोरपांडे, कला संस्कृति क्षेत्र के लिए सरयु जोशी, प्रशासन क्षेत्र के लिए आईएएस अधिकारी जयश्री कियावत, आशिका जैन, नेहा जैन, नीला मंजुनाथ, आईपीएस अधिकारी सुरेखा दुग्गे, समाजसेवा क्षेत्र के लिए नीता चौपड़ा, मैनादेवी, सुशीलादेवी पाटनी, इंदुमति आवाडे, स्वरूपा यड्रावकर, शांता सन्मतिकुमार, विजयाकुमारी मुरारप्पा, नागरत्ना, पुष्पा पाटिल, सुलभा मगदूम, सुनीता जैन, मानवी जैन, कौशल्या धरणेंद्रय्या, शांतम्मा, विलासकुमारी शर्मा को सम्मानित किया गया।


इनको मिला‘आदर्श महिला’ पुरस्कार
एच.डी.चेनम्मा देवेगौड़ा, डॉ कमला हंपना, डॉ.पद्माशेखर, डॉ.मल्लिका घंटे, डॉ.लता राजशेखर, डॉ.विजयलक्ष्मी बालेकुंद्री, डॉ. रमाकुमारी सिद्ध लिंगय्या, डॉ.तब्बसूम बानो, क्रिस्टी नेयल, लीलावती, आंबले राजेश्वरी तथा सालुमरद तिम्मक्का को आदर्श महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया

ट्रेंडिंग वीडियो