scriptसमुदाय और देश के विकास के लिए महिलाओं को काम करना होगा | Women will have to work for community and country development | Patrika News

समुदाय और देश के विकास के लिए महिलाओं को काम करना होगा

locationबैंगलोरPublished: Sep 20, 2018 04:14:04 am

राज्यसभा के सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि महिलाओं को समुदाय और देश के विकास के लिए काम करना चाहिए।

समुदाय और देश के विकास के लिए महिलाओं को काम करना होगा

समुदाय और देश के विकास के लिए महिलाओं को काम करना होगा

बेंगलूरु. राज्यसभा के सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि महिलाओं को समुदाय और देश के विकास के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने आर.टी.नगर में कर्नाटक राज्य महिला सहकारिता सोसायटी का उद्घाटन करते हुए कहा कि महिलाएं अपनी प्रतिभा के बल पर उद्योग, घरेलू उद्योग और काटेज और विभिन्न उद्योगों को स्थापित कर अन्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा सकती है। उन्होंने कहा कि कई बच्चियां शिक्षा की सुिवधा से वंचित है। उनको शिक्षा दिलाने के लिए सभी महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। केवल शिक्षा से महिलाएं अपने अधिकार प्राप्त कर सकती है।


सोसायटी की प्रमुख बलकीश बानो ने कहा कि सोसायटी में महिलाओं को सदस्यता देेने के साथ ही सरकार से उपलब्ध सभी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पहुंचाएंगी। कर्नाटक उर्दू अकादमी के चेयरमैन मुबी मुनव्वर और कई महिला निदेशक उपस्थित थी।

हिंदी का अधिकाधिक करें प्रयोग
बेंगलूरु. हिंदुस्तान पेट्रोलियम क्षेत्रीय कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन 04 से 18 सितंबर तक किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रमुख पेट्रोल पंपों में राजभाषा संदेश के बैनर लगाए गए। नराकास बैठक में लिए गए निर्णयानुसार कंपनी आऊटलेट्सं में नराकास एवं कॉर्पोरेशन के नाम पर हिंदी दिवस की शुभकामना का बैनर लगाया गया। समारोह का उद्घाटन उप महाप्रबंधक शुभांकर दत्ता, धनंजय कुमार राय, फें्रक्लिन ज्ञानय्या ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। निदेशक पुष्प जोशी से प्राप्त राजभाषा संदेश सुनाया गया।

भारती गोपाल ने पखवाड़े के कार्यक्रमों की जानकारी दी। धनंजय कुमार राय ने दैनिक कामकाज में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने का सुझाव दिया। समाचार वाचन प्रतियोगिता, राजभाषा क्विज, अनुवाद प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता हुईं। 10 सितंबर को हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें डीआरडीओ के डॉ एस एन महेश ने राजभाषा के संवैधानिक प्रावधान एवं हिंदी ई टूल्स के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी।


समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। समारोह में संगीत शिक्षिका जाह्नवी दंबल मुख्य अतिथि थीं। विजेताओं को उप महाप्रबंधक फें्रक्लिन ज्ञानय्या, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन कुमार ने पुरस्कार वितरित किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो