बीएमआरसीएल जारी कर रहा असीमिति यात्रा के पास
एक व तीन दिन का होगा
बेंगलूरु. बेंगलूरु मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने दिन में असीमित यात्रा करने वाले अपने यात्रियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए एक, तीन दिन के स्मार्ट कार्ड जारी किए हैं। इसका सर्वाधिक लाभ व्यापारियों को होगा। साथ ही निगम ने बस पास उपयोग करने के बाद बची राशि भी चौथे दिन लौटाने का वायदा किया है। यह सुविधा 2 अप्रेल से शुरू होगी।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी बीएल यशवंत चव्हाण ने बताया कि इच्छुक यात्री को एक दिन का असीमित स्मार्ट कार्ड लेने के लिए 200 रुपए देने होंगे। इसमें 50 रुपए सुरक्षा राशि के शामिल हैं। वहीं तीन दिन के लिए यात्री को 400 रुपए देने होंगे। इसमें भी 50 रुपए की सुरक्षा राशि शामिल है। जरूरत नहीं होने पर तीन दिन बाद यात्री उक्त स्मार्ट कार्ड को किसी भी मेट्रो स्टेशन के ग्राहक सेवा केन्द्र पर जमा करवाकर शेष बची राशि प्राप्त कर सकता है।