scriptभाजपा-कांग्रेस भिड़े कार्यकर्ता, कई घायल | Workers, many injured | Patrika News

भाजपा-कांग्रेस भिड़े कार्यकर्ता, कई घायल

locationबैंगलोरPublished: May 13, 2018 05:14:41 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा

KKK
बेंगलूरु. यादगिर जिले के सुरपुर तालुक में पत्थरबाजी की घटना में एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गए। यहां भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। घटना चिगुराला गांव में स्थित मतदान केंद्र पर घटी। पुलिस अधीक्षक एल. एम. मार्टिन ने बताया कि इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना उस वक्त घटी जब कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बेंगलूरु शहर के विजयनगर क्षेत्र के हम्पीनगर के एक मतदान केंद्र पर भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकताओं में झड़प हो गई। विजयनगर से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र ने कहा कि हमारी पार्टी के पार्षद आनंद पर हमला हुआ, लेकिन पुलिस को कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, स्थानीय सूत्रों का यह भी कहना है कि पार्षद ने कथित तौर पर मतदान केंद्र पर महिला के साथ कथित तौर पर दुव्र्यवहार किया, जिसके बाद लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। बागलकोट जिले में बादामी के टीपूनगर स्थित मतदान केंद्र 142, 143 एवं 144 में कम मतदान हुआ। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रोजगार के लिए में कई परिवार जिले से बाहर रह रहे हैं। बादामी से मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या व भाजपा के श्रीरामुलू प्रत्याशी हैं।
कलबुर्गी में प्रचंड धूप के कारण कम मतदान हुआ। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार सूरज सिर पर आने से पूर्व तक मतदान केंद्रों पर कतारें देखी गईं, लेकिन दोपहर में लोग घरों से नहीं निकले। बेलगावी में एक महिला को मतदान केंद्र में जाने से पूर्व बुर्का हटाकर पहचान साबित करने को कहा गया।
महिला सार्वजनिक तौर पर ऐसा करने को लेकर असहज दिखी। जिसके बाद महिला कर्मचारी ने एक ओर ले जाकर उसकी पहचान की। इस दौरान कुछ समय के लिए माहौल तल्ख हो गया। धारवाड़ जिले के करडीगु ड्डा में मतदान केंद्र 58 के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि मतदान कर्मी लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुलकर्णी को वोट देने के लिए कह रहे हैं। बाद में अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर शांत कराया।-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो