script

कार्यकर्ता राज्य को कोविड मुक्त कराने में सहयोग करें-मूथा

locationबैंगलोरPublished: Sep 27, 2021 08:04:59 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

बीजेएस का अभियान

कार्यकर्ता राज्य को कोविड मुक्त कराने में सहयोग करें-मूथा

कार्यकर्ता राज्य को कोविड मुक्त कराने में सहयोग करें-मूथा

मैसूरु. भारतीय जैन संघटना मैसूरु के तत्वावधान में कोविड मुक्त ग्राम योजना कर्नाटक कार्यक्रम पर क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को मैसूरु के जे.के.मैदान स्थित मैसूरु मेडिकल अलुमिनी एसोसिएशन के सभागार में हुआ। भारतीय जैन संघटना के संस्थापक शांतिलाल मूथा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में सत्वा फाउंडेशन,जैन विश्वविद्यालय,आई.आई.एम. बेंगलूरु, भरतेश शिक्षण संस्था के अलावा एन.एस.एस. के कर्नाटक राज्य की सभी शाखाएं अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं। भारतवर्ष में इस योजना का प्रारम्भ सर्व प्रथम कर्नाटक से हो रहा है। मूथा ने सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित होकर राज्य को कोविड मुक्त बनाने में सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया। भारतीय जैन संघटना मैसूरु के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश श्रीश्रीमाल ने संस्था का परिचय करवाया। अध्यक्ष विमल पितलिया ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र लुंकड़ ने कार्यकर्ताओं के कार्यप्रणाली एवं जवाबदारी की जानकारी दी। सत्वा फाउंडेशन के सी.ई.ओ. कृष्णा श्रीधरमूर्ति, राष्ट्र्रीय सचिव गौतम बाफना ने सभा को सम्बोधित किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य ओमप्रकाश लूनावत ने मैसूरु, मांड्या,चामराजनगर, रामनगर आदि जिलों से उपस्थित 14 तहसीलों के कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण करवाई। आभार ज्ञापन मैसूरु विभागीय अध्यक्ष प्रकाश गुलेच्छा ने किया। संचालन प्रकाश श्रीश्रीमाल ने किया। पूर्व विभागाध्यक्ष अशोक सालेचा, पूर्व सचिव कांतिलाल गुलेछा, विभागीय सचिव सुखराज विनायकिया, राज्य कार्यकारिणी समिति सदस्य राजन बाघमार, मैसूरु इकाई की सचिव निशा बी.रामसिना, कार्यक्रम निदेशक अभिषेक सिंघवी, मनोहर सांखला, जय सालेचा, दीपक बोहरा,प्रकाश गाँधी, दिनेश दक, नेमीचंद बडोला ने कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर स्थानकवासी जैन संघ के अध्यक्ष तेजराज नांगवत, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष शांतिलाल कटारिया, सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष भेरूमल राठोड़, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष एम.आर. सुनील कुमार सहित विभिन्न संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

ट्रेंडिंग वीडियो