scriptप्रभु महावीर के सिद्धांतों के प्रचार से विश्व शांति संभव | World peace possible by propagating the principles of Lord Mahavira | Patrika News

प्रभु महावीर के सिद्धांतों के प्रचार से विश्व शांति संभव

locationबैंगलोरPublished: Jun 24, 2019 10:52:39 pm

चामराजपेट स्थित जिनेश्वर सभागार में जैन समाज के बहुमुखी उत्थान के लिए विभिन्न संस्थाओं की प्रमुख महिलाओं की सभा हुई।

प्रभु महावीर के सिद्धांतों के प्रचार से विश्व शांति संभव

प्रभु महावीर के सिद्धांतों के प्रचार से विश्व शांति संभव

बेंगलूरु. चामराजपेट स्थित जिनेश्वर सभागार में जैन समाज के बहुमुखी उत्थान के लिए विभिन्न संस्थाओं की प्रमुख महिलाओं की सभा हुई। बालिकाओं द्वारा पंच परमेष्ठी मंगलाचरण के बाद अंजलि जैन ने सभी का स्वागत किया।


ईटा स्थानकवासी जैन महिला मंडल की अध्यक्ष प्रभा सालेचा, विजयनगर महिला मंडल की अध्यक्ष कमलाबाई बोहरा, मंत्री इन्द्राबाई पोखरना, मातृछाया जैन महिला संगठन की मार्गदर्शिका त्रिशला कोठारी, जैन वॉइस ऑफ बेंगलूरु प्रोजेक्ट चेयरमैन नीलम ललवानी, सिवांची ओसवाल जैन महिला संघ की मंत्री सोनाली ललवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे। सभा में मुख्य वक्ता अशोक जैन ने कहा कि प्रभु महावीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जैन धर्म के सिद्धांतों का सरल रूप में प्रस्तुतीकरण अत्यंत आवश्यक है।


विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि नई तकनीक के माध्यम से हमें अहिंसा, शाकाहार, समता एवं व्यसनमुक्ति के सन्देश को सारी दुनिया में फैलाना होगा तभी विश्व शांति संभव होगी। हमारी संस्कृति के शुद्ध स्वरूप की रक्षा करके ही हम उसे उन्नत कर पाएंगे और वही महान संस्कृति सारी दुनिया को एक नई दिशा देगी।

एक और किसान ने की आत्महत्या
मंड्या. कर्ज से परेशान किसानों के आत्महत्या करने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार शाम केआरपेट तहसील में और एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार दोड्डतशहल्ली के किसान मंजूनाथ (38 ) खेत में एक माह पूर्व बोरवेल कराने के लिए निजी साहूकारों व सरकारी बैंक से 3 लाख रुपए कर्ज लिया था। बोरवेल में पानी नही मिलने के कारण हताश होकर खेत में बनी झोंपड़ी में फांसी का फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रविवार को उनके परिजनों सौंप दिया।इस संबंध में किकेरी ग्रामीण थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो