scriptपार्टी छोडक़र जाने वालों की चिंता नहीं: येड्डि | Worried not to leave the party: Yeddy | Patrika News

पार्टी छोडक़र जाने वालों की चिंता नहीं: येड्डि

locationबैंगलोरPublished: Jan 22, 2018 10:59:42 pm

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने कहा कि भाजपा छोडक़र दूसरे दलों में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में उनको कोई चिंता नहीं है।

B.S. Yeddyurappa

बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने कहा कि भाजपा छोडक़र दूसरे दलों में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में उनको कोई चिंता नहीं है। येड्डियूरप्पा ने रविवार को चामराजनगर जिले में मलै महादेश्वर स्वामी देवस्थान में दर्शन किए और विशेष पूजा में भाग लिया। बाद में संवाददाताओं के साथ बातचीत में येड्डियूरप्पा ने कहा कि जो लोग पार्टी छोडऩा चाहते हैं वे शौक से जा सकते हैं और वे इसकी कोई चिंता नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी छोडऩे जा रहे एआर कृष्णमूर्ति का भला हो। उन्होंने कहा कि बाजपा में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और सभी एकजुट होकर पार्टी को सत्ता में लाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। हमें जनता व भगवान दोनों का बल मिला हुआ है और हम अगला विधानसभा चुनाव जीतकर प्रदेश की जनता को दक्ष, ईमानदार, पारदर्शी व अच्छी सरकार देंगे और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की टिप्पणियों का कोई जवाब नहीं देंगे क्योंकि समय आने पर जनता ही जवाब देगी।


इस बीच चामराजनगर में भजापा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए येड्डियूरप्पा ने कहा कि इस जिले के गुंडुलपेट विधानसभा क्षेत्र मे सहानुभूति से जीत हासिल करने के बावजूद कांग्रेस ने इस जिले के विकास ेके लिए कुछ नहीं किया है। जिले के अनेक इलाकों में पेयजल की समस्या गहरा रही है। भाजपा सत्ता में आई तो इस जिले की पेयजल व सिंचाई की समस्याओं को उचित समाधान करेगी। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और अगले चुनाव में भाजपा को मत व समर्थन देने की मतदाताओं से अपील की।


परिवर्तन यात्रा का स्वागत
येड्डियुरप्पा के नेतृत्व में चल रही नव परिवर्तन यात्रा का रविवार को चामराजनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारामय्या को अहंकार बहुत है। गरीब, दलित व अन्य पिछड़े लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। कर्नाटक दूसरे राज्यों से बहुत पिछड़ गया है। उन्होंने अगले चुनाव में भाजना को विजयी दिलाने की अपील की। इस मौके पर येड्डियूरप्पा ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत अभयान ज्यादा दूर नहीं है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

अगले चुनाव में भाजपा का पूरा साथ दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा को सत्ता मिली तो चामराज नगर का विकास किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा ने चामराजनगर जिले के हनुर व गुंडलपेट में भी सभाएं की। इससे पहले शोभा करंदलाजे सहित अन्य नेताओं ने रैली को संबाधित किया। रैली में पूर्व मंत्री सोमशेखर, रेणुका, रामदास चामराजनगर जिले के भाजपा अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन सहित अनेक स्थानीय नेता मौजूद रहे। प्रकाशचंद मारू ने बताया कि परिवर्तन रैली शाम को गुंडलपेट की ओर से रवाना हुई।

ट्रेंडिंग वीडियो