scriptनहीं रहे साहित्यकार वेंकट सुबैया | Writer Venkat Subbaiah is no more | Patrika News

नहीं रहे साहित्यकार वेंकट सुबैया

locationबैंगलोरPublished: Apr 19, 2021 05:17:46 pm

107 वर्षीय साहित्यकार ने अस्पताल में ली अंतिम सांस

venkat_subbaiah.jpg
बेंगलूरु. कन्नड़ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समालोचक प्रोफेसर गंजम वेंकट सुबैया का निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 107 वर्ष के वरिष्ठ लेखक ने रविवार रात को अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बताया जाता है कि प्रख्यात शब्दकोष लेखक प्रोफेसर वेंकटसुबैया पिछले कुछ समय से बीमार थे। वह गुर्दे संबंधी रोग से पीडि़त थे तथा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना थी लेकिन रविवार रात को उनकी तबियत खराब होती गई और रात को उनका निधन हो गया।
मंड्या जिले के निवासी थे वेंकट सुबैया
वेंकट सुबैया का जन्म 23 अगस्त, 1913 को मंड्या जिले के श्रीरंगपट्टण के गंजम गांव में हुआ था।

अपने लम्बे साहित्यिक जीवन में वेंकट सुबैया ने 12 शब्दकोष तैयार किए और करीब 60 पुस्तकों की रचना की। उनकी सृजनशीलता के लिए उन्हें पद्मश्री, कन्नड़ साहित्य अकादमी और पम्पा पुरस्कार से नवाजा गया था।
सीएम ने जताया शोक

उनके निधन पर मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पा और उनके कैबिनेट सहयोगियों, पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी तथा सिद्धरामैया ने शोक जताया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो