यतनाल का नया शिगूफा : जनवरी में गिर जाएगी कांग्रेस सरकार
बैंगलोरPublished: Sep 18, 2023 01:04:39 am
भाजपा ने इसीलिए अब नहीं चुना नेता प्रतिपक्ष?
बेंगलूरु. भाजपा नेता और विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि जनवरी 2024 के बाद राज्य में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव होगा और भाजपा राज्य में सरकार बना सकती है। यतनाल ने रविवार को हुब्बल्ली में पत्रकारों से कहा, उन्हें लगता है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में विपक्ष का नेता शायद इसलिए नियुक्त नहीं किया है क्योंकि कोई भाजपा नेता मुख्यमंत्री बन सकता है। यह क्यों संभव नहीं है? उन्होंने असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों के भाजपा नेतृत्व के संपर्क में रहने की संभावना से इनकार किया।