scriptयेडियूरप्पा के राजनीतिक सचिव संतोष ने की आत्महत्या की कोशिश! | yeddi political secretary attempted sucide, admitted in hospital | Patrika News

येडियूरप्पा के राजनीतिक सचिव संतोष ने की आत्महत्या की कोशिश!

locationबैंगलोरPublished: Nov 28, 2020 02:13:47 am

Submitted by:

Jeevendra Jha

अस्पताल में भर्ती, येडियूरप्पा भी कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे

yeddi in hospital

,

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के राजनीतिक सचिव एनआर संतोष ने शुक्रवार रात कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। संतोष को एमएस रामय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी मिलने पर येडियूरप्पा भी संतोष का कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि संतोष डालर्स कॉलोनी स्थित आवास के अध्ययन कक्ष में परिवार वालों को बेसुध अवस्था में मिले। उन्हें निजी रामय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में येडियूरप्पा भी अस्पताल पहुंचे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में येडियूरप्पा ने कहा कि उन्होंने संतोष के परिजनों से बातचीत की है। घटना के पीछे के कारण के बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। हम दोनों आज सुबह भी करीब पौन घंटे तक साथ टहले थे। कल भी संतोष खुश दिखा था। संतोष की स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। संतोष येडियूरप्पा के रिश्तेदार भी हैं। वे कुछ साल पहले तक येडियूरप्पा के निजी सहायक थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो