बैंगलोर

येड्डियूरप्पा का बयान सराहनीय

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने बीएस येड्डियूरप्पा के उस बयान को सराहनीय बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार को गिराने का प्रयास नहीं करेंगे। सिद्धरामय्या ने येड्डियूरप्पा के बयान को ट्वीट करते हुए लिखा, अपेक्षा है कि येड्डियूरप्पा की कथनी और करनी एक जैसी रहेगी।

बैंगलोरJan 20, 2019 / 04:56 pm

Santosh kumar Pandey

येड्डियूरप्पा का बयान सराहनीय

बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने बीएस येड्डियूरप्पा के उस बयान को सराहनीय बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार को गिराने का प्रयास नहीं करेंगे। सिद्धरामय्या ने येड्डियूरप्पा के बयान को ट्वीट करते हुए लिखा, अपेक्षा है कि येड्डियूरप्पा की कथनी और करनी एक जैसी रहेगी। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपने बयान पर अमल करने की सलाह दी।
नाटक के सूत्रधार सिद्धरामय्या : सदानंद
उधर, मंगलूरु में केंद्रीय मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने आरोप लगाया कि राज्य की गठबंधन सरकार को भाजपा नहीं, बल्कि गठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धरामय्या ही गिराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से चल रहे राजनीतिक नाटक के सूत्रधार सिद्धरामय्या हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या के लगातार हस्तक्षेप के कारण ही मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का दायित्व निभाना संभव नहीं हो पा रहा है। राज्य की समस्याओं की अनदेखी कर गठबंधन के दल केवल सत्ता बचाने के प्रयासों में लगे हुए हैं। फिर भी भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.