script

कर्नाटक भाजपा में बगावत का संकेत, पार्टी के नेता ने सीएम पर लगाए आरोप

locationबैंगलोरPublished: Oct 20, 2020 09:46:07 pm

कहा, जल्द होगा नेतृत्व परिवर्तन

yatnal.jpg
बेंगलूरु. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी में बगावत का संकेत देनेवाला बयान दिया है। विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल (senior BJP legislatorBasanagouda Patil Yatnal) ने कहा है कि बी एस येडियूरप्पा ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आलाकमान ने उनके स्थान पर उत्तर कर्नाटक के नेता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है।
विजयपुर में एक समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री यत्नाल ने मंगलवार को सीएम येडियूरप्पा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि येडियूरप्पा सारे विकास कार्य अपने गृह जिले शिवमोग्गा में ले गए और यहां तक कि अन्य निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों को आवंटित धन भी वापस ले लिया।
कर्नाटक में भाजपा के अध्यक्ष नलीन कुमार कटील (state BJP chief Naleen Kumar Kateel) ने यत्नाल के दावों का दृढ़ता से खंडन किया है और नेतृत्व में बदलाव की संभावना को खारिज किया है।
वहीं मुख्यमंत्री येडियूरप्पा ने कहा है कि वे असंतुष्ट नेता यत्नाल से बात करेंगे।

वे ज्यादा दिन मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे

यत्नाल ने आरोप लगाया कि निर्वाचन क्षेत्र के लिए 125 करोड़ रुपये आए थे लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे वापस ले लिया। इसके बाद मेरे व उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई। वह सारे विकास कार्य शिवमोग्गा ले जा रहे हैं। उनका समय आ गया है। वे ज्यादा दिन मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।
मैं इसे वापस लाउंगा, छोड़ूंगा नहीं

पार्टी के एक अन्य विधायक उमेश कत्ती ने भी येडियूरप्पा पर 125 करोड़ रुपए वापस लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सीमेंट की सडक़ें बनाने की योजना बनाई थी लेकिन मुख्यमंत्री ने पैसे वापस ले लिए। उन्होंने कहा, मैं इसे वापस लाउंगा, छोड़ूंगा नहीं।
मालूम हो कि कुछ समय से येडियूरप्पा की बढ़ती उम्र (७७) को देखते हुए नेतृत्व में संभावित बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो