scriptराहुल की नसीहत भूले कांग्रेस नेता, अब दिनेश बने मणि | yogi-unfit-to-be-cm-says-gunduao-on-unnao-bjp-protests | Patrika News

राहुल की नसीहत भूले कांग्रेस नेता, अब दिनेश बने मणि

locationबैंगलोरPublished: Apr 16, 2018 01:11:35 am

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

भाजपा योगी के खिलाफ दिनेश की टिप्पणी को हिंदुत्व का अपमान बताकर कांग्रेस को घेर रही है।

Gundu Rao, BJP, Yogi
बेंगलूरु. गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की एक विवादित टिप्पणी पार्टी को काफी भारी पड़ी थी। इसके बाद कांग्रेस ने नेताओं को ऐसे बयानों से बचने के लिए सख्त हिदायत दी थी। पिछले सप्ताह जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर आयोजित रैली में भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुत्ते-बिल्ली वाले बयान की आलोचना करते हुए कहा था कि कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता भी ऐसी बात नहीं कह सकता।
राहुल की यह टिप्पणी प्रदेश के नेताओं के लिए परोक्ष चेतावनी थी कि वे चुनाव से पहले कोई विवादित बयान नहीं दें लेकिन लगता है कि राहुल की नसीहत का कांग्रेस नेताओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
शनिवार देर शाम शहर में कठुआ और उन्नाव कांड पर आयोजित मोमबत्ती मार्च के दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। रविवार को भाजपा ने दिनेश के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
भाजपा योगी के खिलाफ दिनेश की टिप्पणी को हिंदुत्व का अपमान बताकर कांग्रेस को घेर रही है। दिनेश ने बढ़ते विरोध के बीच रविवार को माफी मांगते हुए कहा कि वे भावुक होकर योगी के खिलाफ बोल गए। हालांकि, दिनेश ने कहा कि योगी मुख्यमंत्री पद पर रहने के लायक नहीं हैं और प्रधानमंत्री को उन्हें पद से हटाना चाहिए।भाजपा ने दिनेश के खिलाफ चुनाव आयोग से भी शिकायत करने की बात कही है।
योगी पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

भाजपा ने रविवार को मौर्य सर्कल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार से लिखित शिकायत की और दिनेश गुंडुराव के खिलाफ मामला दर्ज करने, चुनाव अवधि के दौरान किसी भी कार्यक्रम, प्रेस वार्ता या सार्वजनिक समारोह में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। सांसद पीसी मोहन ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिनेश गुंडुराव ने भारतीय संत परंपरा का अपमान किया है लिहाजा उन्हें पद से तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए। सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। उनका घमंड व उत्पीडऩ सारी हदों को पार कर गया है। देश में कर्नाटक की कानून-व्यवस्था की स्थिति सबसे बदतर हो गई है। उन्होने कहा कि गुंडुराव को पद से हटाकर पार्टी से निलंबित किया जाना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसे संत, गोरक्षा पीठ प्रमुख व भाजपा के नेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। गुंडुराव ने सदियों पुराने नात संप्रदाय का अपमान किया है। कर्नाटक के वोक्कालिगा समुदाय के लोग नाथ पंथ का अत्यंत सम्मान के साथ पालन करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो