scriptक्या भाजपा अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावों में हस्तक्षेप करेगी? | You are compelling us: BL Santhosh's warning to Bernie Sanders | Patrika News

क्या भाजपा अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावों में हस्तक्षेप करेगी?

locationबैंगलोरPublished: Feb 27, 2020 10:30:58 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

संतोष ने ट्वीट किया लेकिन बाद में उसे मिटा दिया इस कारण उन्‍हें ट्राॅल्‍स का शिकार होना पड़ रहा है

क्या भाजपा अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावों में हस्तक्षेप करेगी?

क्या भाजपा अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावों में हस्तक्षेप करेगी?

बेंगलूरु. क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में हस्तक्षेप करने में सक्षम है? भााजपा के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी की बातों से तो ऐसा ही लगता है कि वे ऐसा कर सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रत्याशी बर्नी सेंडर्स के एक ट्वीट के जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने ट्वीट कर कुछ इसी अंदाज में सेंडर्स को धमकाया था, लेकिन बाद में संभवत: संतोष ने अपनी गलती का ऐहसास किया, तो ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और उनके ट्वीट को लोगों ने सुरक्षित कर लिया था।
बर्नी सेंडर्स ने दिल्ली में हिंसा से संबंधित वाशिंगटन पोस्ट की एक खबर को ट्वीट करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप की इस बात के लिए आलोचना की थी, कि उन्होंने दिल्ली दंगों के बारे में इसे भारत का मामला बताते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया। सेंडर्स ने इसे मानवाधिकारों पर नेतृत्व की विफलता करार दिया।
यह ट्वीट सामने आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने ट्वीट कर सेंडर्स को जवाब दिया और कहा कि हम चाहे कितने भी निष्पक्ष रहने की कोशिश करें, आप हमें मजबूर कर रहे हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में हमारी भूमिका हो। ऐसा कहने के लिए माफी… लेकिन आप हमें मजबूर कर रहे हैं।
संतोष ने यह ट्वीट गुरुवार को सुबह 7:45 बजे किया था लेकिन बाद में उन्होंने उसे मिटा दिया। बर्नी सेंडर्स की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन संतोष का ट्वीट करना और फिर उसे डिलीट करना उन्हें हंसी का पात्र बना रहा है। ट्विटर यूजर्स ने संतोष का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट डिलीट करने पर सवाल उठाए हैं। ट्रॉलर्स सवाल उठा रहे हैं कि जो अपना ट्वीट ही नहीं रख सकता, वो अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावों में हस्तक्षेप का दावा कैसे कर सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो