बैंगलोर

अनुशासन से मिलेगी दुखों से मुक्ति: आचार्य महाश्रमण

चार्य महाश्रमण का गुरुवार को बिरदी से प्रभात वेला में मंगल विहार हुआ। लगभग 12 किमी का विहार कर आचार्य रामनगर स्थित शंखेश्वर धाम तीर्थ पहुंचे।

बैंगलोरNov 14, 2019 / 09:56 pm

Santosh kumar Pandey

अनुशासन से मिलेगी दुखों से मुक्ति: आचार्य महाश्रमण

बेंगलूरु. आचार्य महाश्रमण का गुरुवार को बिरदी से प्रभात वेला में मंगल विहार हुआ। लगभग 12 किमी का विहार कर आचार्य रामनगर स्थित शंखेश्वर धाम तीर्थ पहुंचे। धर्म सभा में आचार्य ने कहा कि सभी प्राणियों को दु:ख का भय लगता है। दुख कोई नहीं चाहता। साधना के द्वारा दुख से मुक्ति पायी जा सकती है। क्योंकि मोक्ष एक ऐसा स्थान है जहां दुख नहीं होता। दुख मुक्ति के लिए स्वयं के निग्रह की साधना करनी चाहिए।
मन का एवं इन्द्रियों का संयम करना चाहिए

आचार्य ने कहा कि जीवन मे अनुशासन आवश्यक है। शरीर का अनुशासन करें, संयम करें। वाणी का, मन का एवं इन्द्रियों का संयम करना चाहिए। स्वयं को अनुशासन में रखकर दुखों से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। हमारे जीवन में संयम रहेगा तो दुख भी कम रहेंगे।
सायंकाल लगभग पांच किमी का विहार कर आचार्य पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल एंड पी.यू. कॉलेज, रामनगर पहुंचे।

Hindi News / Bangalore / अनुशासन से मिलेगी दुखों से मुक्ति: आचार्य महाश्रमण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.