बैंगलोर

दिनदहाड़े युवक की हत्या

मद्दूर तहसील में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मेलहल्ली गांव निवासी नवीन (32) हलगुर होबली में होटल चलाता था।

बैंगलोरOct 20, 2019 / 06:46 pm

Santosh kumar Pandey

दिनदहाड़े युवक की हत्या

मंड्या. मद्दूर तहसील में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मेलहल्ली गांव निवासी नवीन (32) हलगुर होबली में होटल चलाता था।
बताया जाता है कि सुबह होटल खोलते समय बाइक पर आए दो युवकों ने नवीन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और भाग गए। गंभीर रूप घायल नवीन को स्थानीय लोगों की मदद से मद्दूर तहसील के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
डूबने से युवक की मौत
मंड्या. केआरपेट तहसील में नहर में बैलों को पानी पिलाने गया एक युवक असंतुलित होकर नहर में डूब गया। पुलिस के अनुसार बडावणहल्ली निवासी कृष्णा (32) शनिवार को खेत में बैलों को चारा खिलाकर खेत के पास नहर में पानी पिलाने ले गया था। पैर फिसलने से नहर में डूबने से मौत हो गई। केआरपेट थाना पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.