scriptमहंगा पड़ा बाइक स्टंट करके प्रेमिका को रिझाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार | youth Performing Dangerous Bike Stunt, arrested | Patrika News

महंगा पड़ा बाइक स्टंट करके प्रेमिका को रिझाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Jun 12, 2019 05:31:42 pm

हेब्बाल यातायात पुलिस ने दोपहिया पर खतरनाक करतब करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मनोरायनपल्या के नूर अहमद (२१) के तौर पर की गई है।

bangalore news

महंगा पड़ा बाइक स्टंट करके प्रेमिका को रिझाना, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलूरु. हेब्बाल यातायात पुलिस ने दोपहिया पर खतरनाक करतब करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मनोरायनपल्या के नूर अहमद (२१) के तौर पर की गई है।
नूर अहमद ६ जून को अपने दोस्त इमरान खान की बाइक ले कर प्रेमिका के साथ नंदी हिल्स गया था। मार्ग में उसने खतरनाक करतब किए, इसके वीडियो अन्य वाहन सवारों ने बनाए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हेब्बाल पुलिस ने खुद मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस को पता चला दोपहिया वाहन इमरान खान के नाम है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उस दिन दोस्त नूर अहमद ने उसका वाहन लिया था। पुलिस ने नूर अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मंड्या. केकरी मार्ग पर केएसआरटीसी बस व बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार केम्पेगौड़ा का पुत्र विजयकुमार (32) सोमवार शाम को गांव लौटते समय केकरी मार्ग के एक मोड़ पर केएसआरटीसी की बस से टकरा गया। टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो