scriptसात दिन और आठ रात की यात्रा कर गुवाहाटी पहुंचा 12 फुट का जिराफ | ziraffe reaches Guwahati Zoo | Patrika News

सात दिन और आठ रात की यात्रा कर गुवाहाटी पहुंचा 12 फुट का जिराफ

locationबैंगलोरPublished: Dec 12, 2019 09:14:45 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

देश के इतिहास में किसी जिराफ ने पहली बार इतनी लंबी दूरी तय की है। एक विशेष ट्रक में जिराफ ने करीब 3200 किलोमीटर की दूरी तय की।

सात दिन और आठ रात की यात्रा कर गुवाहाटी पहुंचा 12 फुट का जिराफ

सात दिन और आठ रात की यात्रा कर गुवाहाटी पहुंचा 12 फुट का जिराफ

– गत आठ वर्षों से गुवाहाटी चिडिय़ाघर में जिराफ नहीं

मैसूरु.

सात दिन और आठ रात की यात्रा के बाद मैसूरु चिडिय़ाघर (Mysore zoo) का एक जिराफ गुवाहाटी चिडिय़ाघर (Guwahati zoo) पहुंचा है। एक विशेष ट्रक में जिराफ ने करीब 3200 किलोमीटर की दूरी तय की।

कर्नाटक चिडिय़ाघर प्राधिकरण (Zoo Authority of Karnataka – जेडएके) के अनुसार देश के इतिहास में किसी जिराफ (giraffe) ने पहली बार इतनी लंबी दूरी तय की है। 14 महीने का यह जिराफ 12 फुट लंबा है। मैसूरु चिडिय़ाघर के कार्यकारी निदेशक अजीत कुलकर्णी ने बताया कि पशु चिकित्सक डॉ. रमेश की अगवाई में सात विशेषज्ञों व कर्मचारियों ने जिराफ को सुरक्षित पहुंचाया। गत आठ वर्षों से गुवाहाटी चिडिय़ाघर में जिराफ नहीं है। गुवाहाटी चिडिय़ाघर इस जिराफ के बदले में एक गैंडा भेजेगा।

जेडएके के सदस्य सचिव बी. पी. रवि ने बताया कि मैसूरु से जिराफ पटना और लखनऊ भेजे गए हैं। लेकिन पहली बार किसी जिराफ को इतना दूर भेजा गया है। जिराफों को विशेष ट्रक में भेजा जाता है। यात्रा के दौरान इन्हें थकान और तनाव का सामना करना पड़ता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो