scriptराजस्थान के इन पांच गांवों की महिलाओं ने उठाया ऐसा बीड़ा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान | women of five villages protest for shut down Indigenous liquor | Patrika News
बांसवाड़ा

राजस्थान के इन पांच गांवों की महिलाओं ने उठाया ऐसा बीड़ा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

बांसवाड़ाSep 24, 2018 / 06:11 pm

Jyoti Patel

rajasthan news

देसी शराब के अड्ढ़़ों को बंद करने की मांग को लेकर, पांच गांवों की महिलाओं ने कलक्ट्री पहुंचकर किया प्रदर्शन

बांसवाड़ा. देसी शराब के अड्ढ़़ों को बंद करने के लिए महिलाएं एक महीने से गुहार लगा रही हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासन के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जिसके चलते सोमवार को पांच गांवों की महिलाओं ने कलक्ट्री पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाएं टैक्टरों एवं टैम्पो में बैठकर बांसवाड़ा सदर थाना पहुंची। ईसरवाला गांव में पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से संचालित देसी शराब के अड्ड़ों को बंद करने की मांग को लेकर पांच गांवों की महिलाएं एकत्रित होकर कलक्ट्री पहुंची और वहां करीब एक घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत एवं हफ्ता लेने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं करने के गंभीर आरोप मढ़े। ईसरवाला, उपली मोरड़ी, निचली मोरड़ी, टेकला, बूगाबड़ा व डडूकड़ा सहित अन्य गांवों की महिलाओं ने कहा कि अब तक कई बार कलक्टर और पुलिस के अधिकारियों से देसी शराब के अड्ढ़ों को बंद करने की गुहार लगाई जा चुकी है।
इसके अलावा महिलाओं ने अपने स्तर से भी कई बार देसी शराब के अड़्ढ़ों को तोडऩे की कार्रवाई की हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। महिलाओं का कहना है की आखिर प्रशासन और पुलिस के सामने एेसी क्या मजबूरी है कि वे कार्रवाई के नाम पर अपने हाथ खींचे हुए हैं। महिलाएं घरेलु हिंसा से लेकर घर में शराबी हो चुके सदस्यों से पीडि़त हैं। फिर भी पुलिस, आबकारी व प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिला विशेष शाखा के खुफिया तंत्र की खुली पोल आए दिन कलक्ट्री में प्रदर्शनों से परेशान होकर अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों करने से पूर्व मुख्यद्वार पर रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने मुख्यद्वार पर एक चौकी लगा रखी है। इसके अलावा एेसे प्रदर्शनों की पूर्व सूचना के लिए जिला विशेष शाखा तक नियुक्त है। इसके बाद डीएसबी एवं चौकी पुलिस को इसकी खबर तक नहीं लगी। इतना ही नहीं महिलाओं को रोकने टै्रक्टरों में कलक्ट्री पहुंची महिलाओ ने करीब एक घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो