शर्मनाक! तीन बच्चों के पिता ने किया किशोरी से दुष्कर्म, हुई गर्भवती
पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म और उसके गर्भवती हो जाने का मामला सामने आया है।

बांसवाड़ा। पाटन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म और उसके गर्भवती हो जाने का मामला सामने आया है। आरोपित तीन बच्चों का पिता है और दूर के रिश्ते के भाई है। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने जांच कुशलगढ़ थानाधिकारी रामेश्वरलाल को सौंपी है।
पुलिस के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के आठ—दस दिन बाद 13 वर्षीया किशोरी पशुओं को चराने के लिए खेतों की ओर जा रही थी। रास्ते में उसके रिश्ते में लगने वाला भाई डरा—धमकाकर खेतों में ले गया और दुष्कर्म किया। डरी—सहमी किशोरी ने अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में घर पर कुछ नहीं बाद किशोरी के पेट में दर्द होने लगा। परिजनों ने उसकी जांच कराई तो चिकित्सकों ने उसे गर्भवती बताया। जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम और आरोपित का नाम बताया। पाटन थाने के एएसआई रतनलाल ने बताया कि आरोपित युवक के तीन बच्चे हैं। आरोपित का घर किशोरी के घर से समीप ही है और मजदूरी करता है।
नहीं हो पाया मेडिकल
जांच अधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है। मेडिकल के लिए पीड़िता को परिजनों के साथ शनिवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों के नहीं मिलने से मेडिकल नहीं हो पाया। अब चिकित्सकों के आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएंगी।
पहले भी कई मामले
जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के कई मामले पहले भी विभिन्न थानों में दर्ज हुए हैं। गत दिनों महात्मा गांधी चिकित्सालय में दो नाबालिगों ने बच्चों को जन्म दिया था। इससे पहले एक विशेष योग्यजन बालिका को दुष्कर्म के बाद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
रिश्ते तार—तार
उक्त मामले में आरोपित रिश्ते में भाई लगा है। इससे पहले एक किशोर के साथ उसके काका ने दुष्कर्म किया था। वहीं महिला से दुष्कर्म के बाद नग्न कर गांव में घुमाने तथा कलिंजरा थाना नग्नावस्था में घुमाने के मामने सामने आ चुके हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Banswara News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज