scriptपीएम किसान सम्मान निधि योजना में 20 लाख किसानों के नाम में गड़बड़ी, राशि अटकी | 20 lakh farmers names disturb in PM Kisan Samman Nidhi scheme, payment | Patrika News

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 20 लाख किसानों के नाम में गड़बड़ी, राशि अटकी

locationबांसवाड़ाPublished: Nov 11, 2019 10:27:24 am

Submitted by:

deendayal sharma

किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देध्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के तकरीबन 20 लाख किसानों को योजना का पूर्ण लाभ नहीं मिला है।जानकारी के अनुसार 20 लाख 45 हजार 901 किसानों के आधार के नाम एवं आवेदन में किए गए नाम में अंतर होने से राशि जारी नहीं हो रही है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 20 लाख किसानों के नाम में गड़बड़ी, राशि अटकी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 20 लाख किसानों के नाम में गड़बड़ी, राशि अटकी

बांसवाड़ा. किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देध्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के तकरीबन 20 लाख किसानों को योजना का पूर्ण लाभ नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार 20 लाख 45 हजार 901 किसानों के आधार के नाम एवं आवेदन में किए गए नाम में अंतर होने से राशि जारी नहीं हो रही है। हालांकि उक्त नामों में 2 लाख 34 हजार 649 किसानों ने आधार के नाम को पीएम किसान पोर्टल पर आवेदित नाम में संशोधित कर दिया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार सहकारिता, डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि द्वितीय किश्त के बाद भारत सरकार स्वयं के स्तर पर किसानों का आधार आधारित प्रमाणन कर रहा है और बिनाआधार प्रमाणन के किसानों की किश्त जारी नहीं हो रही है। राज्य के किसानों द्वारा किए आवेदन आधार से ही किए गए हैं।
तीन चरणों में पंजीयन

योजना से लाभांवित होने के लिए प्रदेश के किसानों ने तीन चरणों में पंजीयन कराया। इसमें 1 दिसम्बर, 2018 से 31 मार्च, 2019 तक 30 लाख 11 हजार 468 किसानों का डेटा पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड किया गया। इसमें 28 लाख 25 हजार 824 किसानों का डेटा केन्द्र ने आधार से प्रमाणित किया। द्वितीय चरण में 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक 18 लाख 39 हजार 310 किसानों का डेटा पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड किया। इसमें 16 लाख 10 हजार 790 किसानों को आधार से प्रमाणित माना। 1 अगस्त से 30 नवम्बर तक 7 लाख 65 हजार 621 किसानों का डेटा पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड हुआ। इसमें से 6 लाख 73 हजार 502 किसानों को प्रमाणित माना गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो