script270 coins found while digging | खुदाई करते समय मिले 270 सिक्के, पुलिस ने दबिश देकर की बरामदगी | Patrika News

खुदाई करते समय मिले 270 सिक्के, पुलिस ने दबिश देकर की बरामदगी

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 10, 2023 05:05:46 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

आम्बापुरा क्षेत्र में आड़ीभीत गांव से गुजरात के अहमदाबाद शहर में मजदूरी करने गए दो भाइयों सहित चार श्रमिकों को प्राचीन काल के चांदी के सिक्के मिले। उन्हें चोरी-छिपे लाकर घरों में छिपाने की जानकारी पर पुलिस ने दबिश देकर बरामदगी की है।

270 coins found while digging

बांसवाड़ा/ आम्बापुरा. जिले के आम्बापुरा क्षेत्र में आड़ीभीत गांव से गुजरात के अहमदाबाद शहर में मजदूरी करने गए दो भाइयों सहित चार श्रमिकों को प्राचीन काल के चांदी के सिक्के मिले। उन्हें चोरी-छिपे लाकर घरों में छिपाने की जानकारी पर पुलिस ने दबिश देकर बरामदगी की है। गिनती पर कुल जब्त 270 सिक्कों पर अंग्रेजी में विक्टोरिया इंप्रेस लिखा हुआ है। ये सिक्के ब्रिटिश काल के करीब उन्नीसवीं सदी के बताए गए। पुलिस अब चारों से इस बारे में आगे पूछताछ में जुटी है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.