37 बटुकों ने जीवन में 100 पौधें लगाने का लिया संकल्प
श्री गौड़ ब्राह्मण समाज पंचम यज्ञोपवीत संस्कार
बांसवाड़ा
Published: April 07, 2022 12:08:51 am
बांसवाड़ा. गनोड़ा. श्री गौड़ ब्राह्मण समाज गनोड़ा की ओर से आयोजित पंचम यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम बुधवार को आयोजित हुआ। इसमें 37 बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। कार्यक्रम में वागड़ चौखले सहित चारों चौखलो के लगभग 40 गांवो के लोगों ने भागीदारी निभाई। गनोड़ा के खेरवा सिया मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम श्री गौड़ ब्राह्मण समाज गनोड़ा के समस्त पंच, आदर्श नवयुवक मंडल श्री गौड़ ब्राह्मण समाज गनोड़ा के सभी युवा साथी एवं निष्कलंक उत्सव मंडल के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा। यज्ञोपवीत संस्कार के दौरान बटुकों की ओर से जीवन में न्यूनतम 100 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। पंडितों ने बटुकों को जीवन में प्रकृति का संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा की शिक्षा दी। इस अवसर पर यज्ञोपवीत कमेटी के अध्यक्ष धूलजी व्यास, कोषाध्यक्ष केशव चंद्र व्यास, जवाहर लाल व्यास, राजेश व्यास देवशंकर मेहता,कैलाश चंद्र व्यास, लीलाराम व्यास, गौतम पंचोली, दिनेश एन व्यास अरविंद व्यास, गोविंद व्यास रमेश मेहता, नारायण व्यास,हितेश खेरवासिया,हरीश खेरवासिया, हरेंद्र व्यास,जगदीश गरासिया,ललित जोशी,भरत व्यास नरेश व्यास, अशोक एस व्यास, नारायण व्यास, गोविन्द व्यास, जवाहर व्यास, कृष्ण शंकर व्यास, हरीश खेरवासिया, प्रवीण खेरवासिया, लोकेश मेहता, गणेश भट्ट अनिल व्यास आदि मौजूद रहे।
सरेड़ी बड़ी में भी हुआ आयोजन
सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सरेड़ी बड़ी लक्ष्मीनारायण मंदिर चौक पर हुए सामूहिक आयोजन में द्वादश बटुकों को यज्ञोपवित धारण करवाते हुए गायत्री मंत्र का संकल्प दिलवाया गया। पंडित राकेश शुक्ला, जानकी वल्लभ शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला के आचार्यतव में हुए आयोजन में बटुक परिवारों प्रफुल्ल शुक्ला, परेश पाठक, रत्नाभ पाठक, विजय रावल, हिमांशु पाठक, अनिल शुक्ला, सुधीर व्यास गौरव भट्ट, जुगल पाठक, सतीश जोशी, विघ्नेश जोशी एवं चेतन रावल के यजमान रूप में ग्रह शांति एवं अन्य पूजा विधियां संपन्न करवाई गई । इस अवसर पर द्वारिकाधीश गोशाला के संत रघुवीर दास महाराज ने बटुकों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने समाज जनों को सामूहिक आयोजन करने के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन सामाजिक एकता के लिए मील के पत्थर साबित होते हैं ।उन्होंने ब्राह्मण समाज के बालकों में द्विज संस्कार के बीजारोपण पर बल देते हुए उन्हें संस्कारित करने पर विशेष जोर दिया।

37 बटुकों ने जीवन में 100 पौधें लगाने का लिया संकल्प
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
