scriptVideo : बांसवाड़ा : जजों की मौजूदगी में विधिक जागरूकता का पैगाम, 800 छात्र-छात्राओं ने लिया वोट देने का संकल्प | 800 students took oath for voting | Patrika News

Video : बांसवाड़ा : जजों की मौजूदगी में विधिक जागरूकता का पैगाम, 800 छात्र-छात्राओं ने लिया वोट देने का संकल्प

locationबांसवाड़ाPublished: Nov 16, 2018 11:45:35 am

www.patrika.com/banswara-news

banswara

Video : बांसवाड़ा : जजों की मौजूदगी में विधिक जागरूकता का पैगाम, 800 छात्र-छात्राओं ने लिया वोट देने का संकल्प

बांसवाड़ा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांसवाड़ा की ओर से विधिक सेवा सप्ताह के चौथे दिन नूतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर एवं विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके साथ राजस्थान पत्रिका के मेरा वोट मरो संकल्प अभियान के तहत आठ सौ छात्र- छात्राओं को मतदान करने और अन्य लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फू लसिंह तोमर थे। उन्होंने बालकों सम्बन्धी विधिक प्रावधानों, भारतीय संविधान, न्याय व्यवस्था, यौन उत्पीडऩ, सामान्य विधिक कानून आदि विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
Video : पत्रिका जागो जनमत : सडक़, पानी और बिजली जैसी मूलभूल सुविधाओं से ही वंचित बांसवाड़ा की जनता, चुनाव से पहले सुनाई अपनी पीड़ा

प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र सिंह भाटी ने विधिक सेवा सप्ताह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद विधिक जागरूकता रैली कोफू लसिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर का भ्रमण कर पुन: विद्यालय पंहुची। रैली में राजकीय नूतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगर उमावि,, बालिका उमावि नई आबादी, न्यू लुक उमावि, लीयो इन्टरनेशनल डांगपाड़ा, विद्या निकेतन उमावि मदारेश्वर, एस. वी.जी.एम.एस. बारी सियातलाई, खान्दू कोलोनी विद्यालय, जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र, गुरूकुल स्कूल ठिकरिया, संजीवनी नर्सिंग कॉलेज आदि के लगभग 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान पत्रिका के अभियान मेरा वोट मेरा संकल्प के तहत 800 छात्र- छात्राओं को मतदान करने और अन्य को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
Video : बांसवाड़ा : सैंकड़ों युवाओं ने ली वोट देने और लोगों को प्रेरित करने की शपथ, पत्रिका की पहल को सराहा

कार्यक्रम में न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय धीरेन्द्र सिंह राजावत, एम.ए.सी.टी. न्यायाधीश अजय शर्मा, न्यायाधीश विशिष्ट न्यायालय पोक्सो मोहम्मद आरिफ, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुलदीप सुत्रकार, मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट दीपक कुमार सोनी, अति. मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट कुसुम सूत्रकार, न्यायिक मजिस्टे्रट चारण आशा, अति. न्यायिक मजिस्टे्रट बांसवाड़ा विकास जैन, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन अजीत सिंह चौहान,अधिवक्ता उमेश दोसी, रामकृष्ण भावसार, नीरज पटेल, राजकीय नूतन उमावि के गमीरचन्द पाटीदार, अशोक दवे सहित अन्य उपस्थित थे। संचालन सी.ओ. स्काउट दीपेश शर्मा ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो