scriptबांसवाड़ा : भगोरेश्वर में आसाम के बुलेट बांस से बनेगी 9 मंजिला यज्ञशाला, 108 महारुद्र यज्ञ की तैयारियां जोरों पर | 9-storey yagyashala will be made from Assam's bullet bamboo | Patrika News

बांसवाड़ा : भगोरेश्वर में आसाम के बुलेट बांस से बनेगी 9 मंजिला यज्ञशाला, 108 महारुद्र यज्ञ की तैयारियां जोरों पर

locationबांसवाड़ाPublished: Jan 20, 2019 05:33:40 pm

Submitted by:

deendayal sharma

www.patrika.com/banswara-news
 

banswara

बांसवाड़ा : आसाम के बुलेट बांस से बनेगी 9 मंजिला यज्ञशाला, 108 महारुद्र यज्ञ की तैयारियां जोरों पर

बांसवाड़ा. परतापुर. जिले के प्रसिद्ध प्राचीन भगोरेश्वर शिवालय परिसर में रूद्रवाहिनी संघ के तत्वावधान में 1 से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले 108 महारुद्र यज्ञ की तैयारियां जोरों पर है। यहां इन दिनों आसाम के विशेष बुलेट बांस से यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा हैं। अवधुत भैरवनाथ मढ़ी बड़लिया धाम पर गत वर्ष सम्पन्न अतिरुद्र महायज्ञ की तर्ज पर भगोरेश्वर में भी रुद्रवाहिनी संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी प्रकाशनाथ, बड़लिया धाम महंत ईश्वरनाथ के सान्निध्य एवं निखिलेश शुक्ला के आचार्यत्व में महारुद्र होगा।
9 कुण्ड बनेंगे
आयोजन के तहत 21 जनवरी को श्री 108 महारुद्र की यज्ञ शाला का भूमि पूजन वैदिक विधि विधान से होगा। बताया कि मुजफ्फरपुर बिहार से आए दक्ष कारीगरों द्वारा आसाम से विशेष प्रजाति के लाए गए 2 हजार 500 बुलेट बांस से 9 मंजिला दिव्य एवं भव्य यज्ञ शाला का निर्माण किया जा रहा है। यज्ञ में वैदिक नियमानुसार 9 कुण्ड ही होंगे। यज्ञशाला निर्माण कर रहे कारीगर किशोर, ओमप्रकाश, शिरोधन सहानी आदि ने बताया कि ये बांस विशेष किस्म के होते हैं। निर्माण के दौरान चिराई में ये टूटते नहीं है एवं गांठे कम होने से आसानी से इनका उपयोग हो जाता है। टीम के कई सदस्य 1976 से धार्मिक कार्यक्रमों में इस तरह की यज्ञशालाओं का निर्माण करते आए हैं।
पर्यटन विकास के प्रयास
योगी प्रकाशनाथ ने बताया कि भगोरेश्वर मंदिर के चारों ओर परिसर में एनिकट बांध कर नदी में बोटिंग की व्यवस्था एवं सौन्दर्यीकरण के साथ इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। बगीचे का भी निर्माण किया है। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रम के दौरान विशेष गुफा का निर्माण भी होगा। इधर, आयोजन की तैयारियों में रुद्रवाहिनी के दिनकर जोशी, जीतेन्द्र सिंह, राजेश कलाल, ईश्वर कलाल, महिपाल सिंह, जेकी राजसिंह सहित अनेक श्रद्धालु जुटे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो