scriptएकराय होकर महिला के घर में घुसे बदमाश और डायन कहकर किया प्रताडि़त, रुपए हड़पने का भी आरोप | Accused of harassing woman by calling her a witch | Patrika News

एकराय होकर महिला के घर में घुसे बदमाश और डायन कहकर किया प्रताडि़त, रुपए हड़पने का भी आरोप

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 06, 2019 03:52:01 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

Harassed By Called Witch : महिला को डायन कहकर प्रताडि़त करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

banswara

एकराय होकर महिला के घर में घुसे बदमाश और डायन कहकर किया प्रताडि़त, रुपए हड़पने का भी आरोप

बांसवाड़ा. महिला से बीस हजार रुपए ऐंठने एवं उसे डायन कहकर प्रताडि़त करने के आरोप में कुशलगढ़ थाना पुलिस ने दंपती सहित चार जनों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं डायन प्रताडऩा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इलाके की एक विवाहिता ने भरतगढ़ निवासी तोलसिंह पुत्र कीका डामोर एवं उसकी पत्नी नवली सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
बांसवाड़ा में तीन महिलाओं ने दर्ज कराए दहेज प्रताडऩा के केस, पति सहित अन्य पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के मध्य लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। इसके लेकर महिला की ओर से प्रकरण दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट अनुसार आरोपियों ने महिला से बीस हजार रुपए भी लिए, लेकिन वापस नहीं लौटाए है। इसके चलते दो अगस्त को आरोपी एकराय होकर महिला के घर में घुसे और उसको डायन कहकर प्रताडि़त किया और रुपए भी हड़प लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो