scriptबांसवाड़ा में एसपी के निर्देश पर चला अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई | Action against illegal liquor in banswara | Patrika News

बांसवाड़ा में एसपी के निर्देश पर चला अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई

locationबांसवाड़ाPublished: Mar 13, 2019 03:05:53 pm

Submitted by:

deendayal sharma

www.patrika.com/banswara-news

banswara

बांसवाड़ा में एसपी के निर्देश पर चला अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई

बांसवाड़ा. शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के साथ ही अवैध शराब के खिलाफ भी गत दस दिनों में पुलिस ने जिले भर में कार्रवाइयां की हैं। इसमें पुलिस के हाथ नशेड़ी तो चढ़े ही है साथ में अवैध शराब पर शिकंजा भी खूब कसा गया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध शराब के कुल 217 प्रकरण दर्ज किए गए है और करीब 4967.5 लीटर अवैध शराब जब्त की। सर्वाधिक कार्रवाईयां आंबापुरा थाना प्रभारी नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई, जहां 26 प्रकरण दर्ज किए गए और 32.30 प्रतिशत अवैध शराब की बरामदगी रही। एसपी ने बताया कि यातायात शाखा की ओर से कुल 14641 चालान बनाए गए हैं, जिनसे करीब 22 लाख 14 हजार 589 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया है। शराब पीकर वाहन चलाने पर 791 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 791 वाहनों को एमवी एक्ट 185 के तहत जब्त किया गया। अवैध शराब के 524 प्रकरण दर्ज करते हुए 15877 लीटर शराब जब्त की। वहीं 1740 लीटर वॉश नष्ट करवाया गया है।
गत वर्षो के मुकाबले कई गुणा ज्यादा कार्रवाईयां
एसपी ने बताया कि गतवर्षों की तुलना इस बार कई गुणा ज्यादा कार्रवाईयां हुई हैं। फरवरी माह वर्ष 2018 में अवैध शराब के 210 प्रकरण दर्ज हुए थे। जबकि नशे में धुत्त होकर वाहन चलाने वाले 106 लोगो ंको पकड़ा था।
यातायात एवं अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाईयां
वृत यातायात चालान जुर्माना जब्त वाहन नशे में वाहन चलाना कुल प्रकरण जब्त शराब
बांसवाड़ा 205 33500 33 33 88 2657 लीटर
कुशलगढ़ 334 64100 19 19 45 1193 लीटर
बागीदौरा 248 51100 14 14 40 987 लीटर
घाटोल 408 44050 18 18 44 123.5 लीटर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो