scriptदर्दनाक हादसे में बांसवाड़ा के 4 लोगों की मौत 3 की हालत गंभीर, लॉक डाउन के चलते पैदल ही आ रहे थे अपने गांव | Banswara : 4 Killed, 3 Injured in Road Accident during Lock Down | Patrika News

दर्दनाक हादसे में बांसवाड़ा के 4 लोगों की मौत 3 की हालत गंभीर, लॉक डाउन के चलते पैदल ही आ रहे थे अपने गांव

locationबांसवाड़ाPublished: Mar 28, 2020 06:53:28 pm

Submitted by:

dinesh

कोरोना के बाद हुए लॉक डाउन के चलते बड़ी संख्या में लोग मुंबई—अहमदाबाद हाईवे के रास्ते पैदल अपने-अपने गांव और घरों को जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम भी मुंबई और उपनगरों में रहने वाले बहुत सारे लोग अपने—अपने गांव जाने के लिए पैदल ही निकले थे। तभी शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया और जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 3 की हालत गंभीर बनी हुई है…

accident.jpg
बांसवाडा। कोरोना के बाद हुए लॉक डाउन के चलते बड़ी संख्या में लोग मुंबई—अहमदाबाद हाईवे के रास्ते पैदल अपने-अपने गांव और घरों को जा रहे हैं। शुक्रवार की शाम भी मुंबई और उपनगरों में रहने वाले बहुत सारे लोग अपने—अपने गांव जाने के लिए पैदल ही निकले थे। तभी शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया और जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। चारों मृतक बांसवाडा के बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के कारण परेशान होकर सात लोग वसई से पैदल बांसवाड़ा के लिए निकले थे। तभी शनिवार को एक वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चारों मृतकों में एक बांसवाड़ा के आंजना, एक मोटी बस्सी व 2 अन्य गावों के हैं। गौरतलब है कि कोरोना के कारण लॉक डाउन की स्थिति के कारण साधन नहीं मिलने मजबूर होकर लोग पैदल ही अपने घरों को लौट रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो