scriptबांसवाड़ा : बिनौला देख रहे सात जने मकान के छज्जे समेत नीचे गिरे, बच्ची सहित चार गंभीर घायल | Banswara: 7 people fell down with balcony of house, 4 seriously injure | Patrika News

बांसवाड़ा : बिनौला देख रहे सात जने मकान के छज्जे समेत नीचे गिरे, बच्ची सहित चार गंभीर घायल

locationबांसवाड़ाPublished: Dec 15, 2019 06:24:17 pm

Submitted by:

deendayal sharma

बांसवाड़ा शहर के राजतालाब क्षेत्र में रविवार को सडक़ से गुजरते बिनौला देखने जुटे एक परिवार के सात लोग मकान का छज्जे गिरने से रिकर घायल हो गए। घायलों में शामिल एक बालिका सहित चार जनों को हालत गंभीर हालत पर प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा से रैफर किया गया।

बांसवाड़ा : बिनौला देख रहे सात जने मकान के छज्जे समेत नीचे गिरे, बच्ची सहित चार गंभीर घायल

बांसवाड़ा : बिनौला देख रहे सात जने मकान के छज्जे समेत नीचे गिरे, बच्ची सहित चार गंभीर घायल

बांसवाड़ा. शहर के राजतालाब क्षेत्र में रविवार को सडक़ से गुजरते बिनौला देखने जुटे एक परिवार के सात लोग मकान का छज्जे गिरने से रिकर घायल हो गए। घायलों में शामिल एक बालिका सहित चार जनों को हालत गंभीर हालत पर प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा से रैफर किया गया।अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार हादसा दोपहर बाद करीब तीन बजे राजतालाब चूना भट्टी क्षेत्र के पास हुआ। यहां गुजर रहे एक बिनौले को एक मकान के छज्जे में महिलाएं, युवतियां और बच्चे खड़े रहकर देख रहे थे। तभी अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया। इससे छज्जे पर खड़े सभी लोग नीचे आ गिरे और घायल हो गए। एकाएक हुई घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बिनौले में शामिल और आसपास मौजूद लोग तत्काल घायलों को टैम्पो, मोटर साइकिल से ही अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में घायलों के रिश्तेदार, मुस्लिम समुदाय के युवा, महिलाएं आदि अस्पताल पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर पुलिस को भी व्यवस्थाएं संभालनी पड़ी। वहीं एक साथ घायलों के पहुंचने के बाद भी अस्पताल में व्यवस्थाएं माकूल रही। यह हुए घायल हादसे में राजतालाब पृथ्वीगंज निवासी तब्बू (28) पत्नी अमीर खान, आशिफ खान (22), अलीशा (18) पुत्री सलीम, अल्फिया (15) पुत्री सलीम, तनु (10) पुत्री राजा, मुस्कान (14) पुत्री राजा और चांद बी (35) पत्नी नत्थे खान घायल हो गए। इनमें तनु को गंभीर चोटें आई। महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के बाद पहले तनु को उदयपुर रैफर किया गया। बाद में करीब सवा पांच बजे को भी उपचार के लिए अन्य रैफर किया गया ।किया आर्थिक सहयोग हादसे में घायल एक बालिका के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर समाज के युवाओं ने तत्काल आर्थिक सहयोग कर करीब 20 हजार रुपए की मदद मुहैया कराई। पुराना था छज्जा जिस छज्जे के ढहने से हादसा हुआ, वह काफी पुराना था। इसका एक भाग मुख्य मार्ग और दूसरा गली की ओर था। मुख्य मार्ग वाले छज्जे के एंगल भी काफी पुराने और जंग लगे थे जो अधिक भार नहीं झेल पाए। लोहे के एंगल झुकने के साथ ही छज्जा भी ढह गया और हादसा हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो