scriptभाजपा के ओम पालीवाल 13 वोटों से जीते, कांग्रेस के जैनेंद्र त्रिवेदी भी हुए विजयी, परतापुर-गढ़ी में कड़ी टक्कर जारी | Banswara city council election result 2019, partapur municipal electio | Patrika News

भाजपा के ओम पालीवाल 13 वोटों से जीते, कांग्रेस के जैनेंद्र त्रिवेदी भी हुए विजयी, परतापुर-गढ़ी में कड़ी टक्कर जारी

locationबांसवाड़ाPublished: Nov 19, 2019 09:40:14 am

Submitted by:

Varun Bhatt

rajasthan municipal election result 2019 : कांग्रेस की देवबाला की लगातार छठी जीत, परतापुर-गढ़ी में मुकाबला बराबरी पर

भाजपा के ओम पालीवाल 13 वोटों से जीते, कांग्रेस के जैनेंद्र त्रिवेदी भी हुए विजयी, परतापुर-गढ़ी में कड़ी टक्कर जारी

भाजपा के ओम पालीवाल 13 वोटों से जीते, कांग्रेस के जैनेंद्र त्रिवेदी भी हुए विजयी, परतापुर-गढ़ी में कड़ी टक्कर जारी

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा. निकाय चुनाव के तहत बांसवाड़ा नगर परिषद और परतापुर-गढ़ी नगरपालिका के लिए मतगणना शुरू हो गई है। वहीं कई वार्डों से परिणाम भी जारी कर दिए गए। अबतक जारी हुए परिणामों में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर चल रही है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है। परतापुर-गढ़ी में पहली बार हुए निकाय चुनाव में दोनों ही दलों के साथ निर्दलीय दम भर रहे है। समाचार लिखे जाने तक बांसवाड़ा नगर परिषद में वार्ड 1 से निर्दलीय हेमंत राणा, वार्ड 2 से भाजपा के दिनेश रावत, 3 से कांग्रेस के गोविंद गुर्जर, 5 से कांग्रेस के सुरेश कलाल, 6 से कांग्रेस के प्रहलाद सिंह, वार्ड 7 में कांग्रेस के सज्जनसिंह, 12 से कांग्रेस के भरत यादव, 13 से कांग्रेस के मुकेश यादव, 14 से कांग्रेस की देवबाला, 15 से कांग्रेस के गोविंद सोनी, 17 से कांग्रेस के गोकुल जोशी, 26 में कांग्रेस के सेवालाल, 28 से कांग्रेस की गीतादेवी और वार्ड 39 से जैनेद्र त्रिवेदी ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 8 से भाजपा के दीपक जोशी, वार्ड 9 से भाजपा के योग्य जोशी, वार्ड 10 से भाजपा के युगल उपाध्याय, वार्ड 11 से भाजपा की सोनिया वैष्णव, 18 से भाजपा की हेमलता जैन, 19 से भाजपा की श्यामा राणा, 20 से भाजपा के महावीर बोहरा, 22 से भाजपा के ओम प्रकाश पालीवाल, 24 से भाजपा की शालिनी जैन, 25 से भाजपा के आशीष आर जैन, 27 से भाजपा के अशोक शर्मा, 42 से भाजपा के भरत जोशी विजयी हुए।
परतापुर-गढ़ी नगर पालिका चुनाव परिणाम के यह रहे हाल : – परतापुर वार्ड एक में कांग्रेस के अनिल कुमार खांट जीते, वार्ड दो में भाजपा के मानसिंह राठौड़, वार्ड तीन में भाजपा के दिलीप परमार, वार्ड चार में कांग्रेस के अनवर अहमद, वार्ड पांच में भाजपा के प्रफूल्ल जैन, वार्ड 6 में भाजपा की ममता राठौड़, वार्ड सात से निर्दलीय रूबीना बी, वार्ड आठ से कांग्रेस के किशोर कुमार, वार्ड 9 में कांग्रेस की हंतोक, वार्ड 10 में भाजपा के राजेश टेलर, वार्ड 11 से पीनल दर्जी विजयी हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो