scriptबांसवाड़ा : अनास नदी में युवक का शव बरामद | Banswara : Dead Body found in river | Patrika News

बांसवाड़ा : अनास नदी में युवक का शव बरामद

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 11, 2017 08:27:00 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

देर शाम तक शिनाखत नही हो पाई
 

dead body, river, banswara, banswara news, child death, young man dead body
बांसवाड़ा. गांगड़तलाई. सल्लोपाट थाना अंतर्गत मुन्नाखेड़ा गांव में दोपहर करीब 3 बजे एक युवक का नदी किनारे मिला। सल्लोपाट थाना के इंचार्ज एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया की दोपहर 2 बजे मुन्नखेड़ा गांव निवासी कमलाशंकर ने इसकी जानकारी दी तब जाप्ता सहित वहां पहुंचे व शव देखा। जिसे देख अनुमान लगाया गया कि शव कहीं से बह कर आया हैं और दो से चार दिन पुराना है। युवक की अनुमान आयु 35 से 40 तक की है।
साथ ही बताया कि शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। काले कलर का पैंट पहन रखा है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास केग्रामीणों को सूचना दी। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। जिसे बाद में महात्मा गांधी जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया गया है।
इधर, पानी में डूबने से बच्चे की मौत
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के बावलीपाड़ा गांव में अपनी दादी के साथ तालाब पर नहाने के लिए गए एक मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। थाने के हैड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि बावलीपाड़ा निवासी नौ वर्षीय पारस पुत्र जसवंत यादव दादी के साथ तालाब पर नहाने के लिए गया था। वहां अन्य बच्चों के साथ वह काफी देर तक तो नहाता रहा।
इसके बाद पारस कब तालाब में डूब गया इसका अंदाजा ही नहीं लगा। इसके काफी देर बाद जब वह तालाब से बाहर नहीं निकला तो ग्रामीणों में हड़बड़ी मच गई।
इसके चलते तालाब पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। फिर ग्रामीणों ने तालाब में गोते लगाकर काफी देर तक पारस को तालाब में देखा तो करीब पांच बजे उसका शव बाहर निकला। इसके बाद शव को महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में लाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पारस के मां-बाप गुजरात में मजदूरी करते हैं। जबकि वह अपने दादाी के पास ही रहता था। पुलिस मामले में मर्ग दर्ज कर किया है।
दादी का रो-रोकर बुरा हाल
पानी मे डूबने से हुई बच्चे की मौत के बाद पूरे गांव में दुख की लहर दौड़ गई। वहीं, दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बतायाकि हादसे से बच्चे की मौत का सदमा दादी को लगा है। वो बार-बार यही कह रही है कि वो बच्चे को तालाब पर क्यों ले गई। साथ ही बताया कि बच्चा तालाब पर जाने की जिद कर रहा था। लूेकिन वो मना कर रही थी। लेकिन बच्चे के काफी जिद करने पर वो मान गई और साथ लेकर तालाब पर नहाने के लिए गई। जिसके बाद यह हादसा हो गया। वहीं, गांव के अन्य लोगों में भी घटना को लेकर काफी दुख है।
जिले में बढ़े पानी में डूबने के हादसे
बारिश के मौसम में इस वर्ष बांसवाड़ा जिले में पानी में डूबने के हादसे बढ़े हैं। कुळ माह पहले बांसवाड़ा जिले के कुशलगड़ ब्लॉक के एसडीएम भी पानी में कार सहित बह गए थे। जिनका बाद में शव मिला था। इसके बाद भी जिले में पानी में डूबने के कई हादसे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो