scriptबांसवाड़ा : खाना बनाते समय मकान में लगी आग | Banswara: Fire in the house while cooking | Patrika News

बांसवाड़ा : खाना बनाते समय मकान में लगी आग

locationबांसवाड़ाPublished: Apr 09, 2020 01:46:12 am

Submitted by:

Ashish vajpayee

घोड़ी तेजपुर के घोडिय़ापाड़ा गांव का मामला
 

बांसवाड़ा : खाना बनाते समय मकान में लगी आग

बांसवाड़ा : खाना बनाते समय मकान में लगी आग

बांसवाड़ा. दानपुर थाना क्षेत्र के घोडिय़ा पाडा में बुधवार को खाना बनाते समय आग धधकने से केलूपोश माकान जल उठा। आग की लपटें देख ग्रामीण बुझाने के लिए दौड़े लेकिन पानल्ी के अभाव में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जानकारी के अनुसार घोडिय़ा पाड़ा निवासी लक्ष्मण पुत्र शुक्ला के घर पर शाम 6 बजे घर पर खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान आग भड़कने से हादसा हो गया।
इधर, गेहूं के खेत में लगी आग
डडूका. अवलपुरा गांव में खेतों में गेहूं की फसल में आग लग गई। जानकारी के अनुसार अवलपुर निवासी कांतिलाल पाटीदार के खेत में पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास लोगों ने बताया कि खेत में धुआं देख वे सभी उस ओर दौड़े डंडे, झाडिय़ों और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा के कारण आग तेज हो गई। ग्रामीणों में भेमजी पाटीदार, पवन पाटीदार, भूरालाल सहित कई लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो