script

बांसवाड़ा : बंदूक से किया तीन नील गायों का शिकार

locationबांसवाड़ाPublished: Apr 08, 2020 02:48:14 am

Submitted by:

Ashish vajpayee

ग्रामीणों की सजगता से दो घायलावस्था में बची
 

बांसवाड़ा : बंदूक से किया तीन नील गायों का शिकार

बांसवाड़ा : बंदूक से किया तीन नील गायों का शिकार

बड़ोदिया. समीपवर्ती ग्राम पंचायत नाल के निकट हंडिया और बागधरी के जंगलों में कुछ शिकारियों ने तीन नील गायों को शिकार के लिए गोली मार दी। इस घटना में एक नील गाय की मौत हो गई। गोलियों की आवाज़ सुन कर ग्रामीण एकत्रित हो कर मौके पर पहुंचे और शिकारियों के चंगुल से दो नील गायों को घायलावस्था में बरामद किया। वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष खातुराम बामनिया ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने शिकारियों के रूप में केवडिया निवासी सागर पिता खातू और तेतिया पिता दुधजी की पहचान की। उन्होंने बताया कि इन जंगलों में जानवरों का शिकार करने के उद्देश्य से आए दिन 20 से अधिक समाजकंटक टोली बना बंदूक लेकर बिना किसी के भय से घूमते रहते हंै। उन्होंने प्रशासन से इन जंगलों में गश्त बढ़ाने की मांग की। जिससे वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही घायलावस्था में बरामद की गई दोनों नीलगायों को अपने घर ले जाकर प्राथमिक इलाज किया। कलिंजरा वनपाल शकील ने बताया कि इस प्रकार की सूचना मिलने पर सहायक को मौके पर भेजा और मामले की जांच करवा कर अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो