script

वागड़ में जीत के बाद धन्यवाद बैठक में बोले भाजपाई- ‘कभी 3 लाख वोट नहीं मिलते थे, आज उससे भी ज्यादा वोटों से जीते’

locationबांसवाड़ाPublished: May 25, 2019 04:22:18 pm

Submitted by:

deendayal sharma

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की धन्यवाद बैठक

banswara

वागड़ में जीत के बाद धन्यवाद बैठक में बोले भाजपाई- ‘कभी 3 लाख वोट नहीं मिलते थे, आज उससे भी ज्यादा वोटों से जीते’

बांसवाड़ा. लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से शुक्रवार शाम को धन्यवाद बैठक बुलाई गई। इसमें नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भवानी जोशी ने कहा कि चुनाव से पहले लोग पूछते थे कि भाजपा जीतेगी या कांगे्रस या बीटीपी, लेकिन कार्यकर्ताओं की ताकत को देखते हुए मन में विश्वास था कि हम जीत हासिल करेंगे और हमने की। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पार्टी को तीन लाख वोट नहीं मिलते थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि हमने चुनाव में तीन लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की और शहर में भी विपक्षी दल से बढ़त प्राप्त की। अध्यक्षता करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने चुनाव में कार्यकर्ताओं के समर्पित भाव से कार्य करने पर धन्यवाद दिया। इस मौके पर महामंत्री सुखलाल कलाल, अनिल मेठानी, पार्षद चंकी शाह, धर्मेंद्र चौबीसा, सचिन सोनी, भूपेंद्र भोई, राखी जैन, मांगीलाल हरिजन, मिलन पंड्या, नीलम जैन, लक्ष्मीकांत कलाल सहित नगर कार्यकारिणी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
बांसवाड़ा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की खुमारी उतरने से पहले ही सामने आई भाजपा में खींचतान!

झूठ बोलकर हासिल की सत्ता
इधर, कांगे्रस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि कांगे्रस ने विकास में कभी कमी नहीं रखी। पांच साल पहले और इस बार भाजपा जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आई है, जबकि बीते पांच सालों में किसानों से धोखा हुआ। नोटबंदी की। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़े। जनता को कोई लाभ नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पाने के लिए पुलवामा कांड कराकर राष्ट्रभक्ति के नाम पर लोगों से वोट बटोरे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो