scriptबांसवाड़ा : घर में मनाया भगवान महावीर जन्मकल्याण पर्व, गूंजे जयकारे | Banswara: Lord Mahavir's birth anniversary celebrated at home, echoed | Patrika News

बांसवाड़ा : घर में मनाया भगवान महावीर जन्मकल्याण पर्व, गूंजे जयकारे

locationबांसवाड़ाPublished: Apr 07, 2020 01:56:41 am

Submitted by:

Ashish vajpayee

लॉकडाउन के चलते नहीं हुए सामूहिक आयोजन
 

बांसवाड़ा : घर में मनाया भगवान महावीर जन्मकल्याण पर्व, गूंजे जयकारे

बांसवाड़ा : घर में मनाया भगवान महावीर जन्मकल्याण पर्व, गूंजे जयकारे

कुशलगढ़. जैन धर्म के 24 वे तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिवस जैन समाज ने घरों में मनाया गया। लॉकडाउन के कारण समाजजनों ने सामूहिक स्तर पर किए जाने वाले कार्यक्रम निरस्त कर दिए। समाजजनों ने सुबह 7 बजे घर पर भगवान महावीर जयकारों के साथ पंचरंगी ध्वजा फहराई। इसके बाद नौ बजे 9 बजे 10 मिनट तक थाली बजाई व घंटा वादन करते हुए नवकार मंत्र और महावीर स्वामी के जयकारे लगाए। पूजन के तहत घरों में रंगोली सजाई गई। वहीं, शाम को घर में दीपक जलाकर रोशनी की गई। कुशलगढ़ में श्वेतांबर जैन संघ द्वारा वाटसएप पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, महिला वर्ग के लिएं रंगोली सह दीपक सज्जा प्रतियोगिता, पुरूष वर्ग के लिएं सज संवर कर ढोल बजाना तथा सपरिवार नवकारमंत्र जाप आदि स्पर्धा रखी गई। इसी प्रकार पूरे जिले में समाजजनों ने भगवान का जन्मकल्याण पर्व घर में पूजन कर मनाया।
बड़ोदिया . कस्बे के दीपेश जयंतीलाल जैन ने बताया कि समाजजनों ने घर पर ही भगवान महावीर की आराधना कर अपना पूरा दिन व्यतीत किया।
लोहारिया. जैन समाजजनों ने जरूरतमंद लोगों के लिए 300 पैकेट राशन सामग्री जुटाई। नायब तहसीलदार उज्ज्वल जैन, गिरदावर विष्णु यादव, समाज अध्यक्ष अशोक नश्नावत, उपसरपंच गेंदालाल जैन, राजमल नायक, अशोक नायक, पवन बोहरा, अल्पेश रणीयावत द्वारा वितरित की गई। वहीं, पूजन पाठ घर में हुए।
बागीदौरा . भगवान महावीर की विधि विधान से पूजा अर्चना कर जन्म जयंती महोत्सव मनाया। बिजोलिया में विराजित मुनि पुंगव सुधासागर महाराज द्वारा टीवी पर सीधे प्रसारण में भक्ताम्बर विधान करवाया। शाम को श्रद्धालुओं द्वारा घर घर में 48 दीपको द्वारा भक्ताम्बर पाठ किया गया व् घर घर दिए जलाये।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो