scriptबांसवाड़ा : नगर परिषद के साठ वार्डो की लाटरी का पिटारा खुलते ही खिसकी कुछ नेताओं की ‘जमीन’ | Banswara: lottery opened of nagar parishad's wards | Patrika News

बांसवाड़ा : नगर परिषद के साठ वार्डो की लाटरी का पिटारा खुलते ही खिसकी कुछ नेताओं की ‘जमीन’

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 18, 2019 09:05:20 pm

Submitted by:

deendayal sharma

बांसवाड़ा शहर की सरकार के चुनाव की प्रक्रिया के तहत बुधवार को पहली सीढ़ी के रूप में नगर परिषद के साठ वार्डो के आरक्षण का काम पूरा हो गया। इस लाटरी ने कुछ पार्षदोंं की राजनीतिक जमीन खिसका दी है और उन्हेंअब या तो नया ‘ठौर’ तलाशना हो गया या फिर अन्य विकल्प पर सिमटना होगा।

बांसवाड़ा : नगर परिषद के साठ वार्डो की लाटरी का पिटारा खुलते ही खिसकी कुछ नेताओं की ‘जमीन’

बांसवाड़ा : नगर परिषद के साठ वार्डो की लाटरी का पिटारा खुलते ही खिसकी कुछ नेताओं की ‘जमीन’

बांसवाड़ा. शहर की सरकार के चुनाव की प्रक्रिया के तहत बुधवार को पहली सीढ़ी के रूप में नगर परिषद के साठ वार्डो के आरक्षण का काम पूरा हो गया। इस लाटरी ने कुछ पार्षदोंं की राजनीतिक जमीन खिसका दी है और उन्हेंअब या तो नया ‘ठौर’ तलाशना हो गया या फिर अन्य विकल्प पर सिमटना होगा। कुछ पार्षदों के चेहरे जरूर खिले जिनके वार्ड का आरक्षण पूर्व की तरह ही आया। कुछ वार्ड में पुरुषों की जगह महिला पार्षद का परचम लहराएगा। लाटरी के साथ ही राजनीति दलों ने वार्डों के जातिगत समीकरणों की गणित पर निगाह डालना शुरू कर दिया है।
बुधवार को कलक्ट्री में कलक्टर आशीष गुप्ता की मौजूदगी में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। सामान्य वर्ग के 37 वार्ड और आरक्षित वर्ग के 23 वार्डों तय थे। लाटरी के जरिये हर वार्ड की श्रेणी का निर्धारण हुआ। नियमानुसार सबसे पहले लॉटरी एसटी एससी के वार्ड तय हुए। इसके बाद ओबीसी और फिर सामान्य वर्ग के वार्डो की घोषणा हुई। उल्लेखनीय है कि पूर्व में बांसवाड़ा शहर में 45 वार्ड थे, लेकिन परिसीमन के बाद संख्या बढकऱ 60 हो गई है।
कई पुरुष नेताओं के वार्ड में अब होगी महिलाएं
कुछ कद्दावर पुरुष नेताओं के वार्ड में इस बार महिलाओं की लॉटरी लगी है। महिलाओं का वार्ड होने के कारण इन नेताओं को दूसरा वार्ड तलाश करना होगा। हालांकि अपनी पत्नी या परिचित महिला को चुनाव लड़ाने के विकल्प आजमाने के रास्ते उनके पास होंगे।
इनके लिए होगी मुश्किल

पार्षद मुकेश जोशी कामूल वार्ड ओबीसी महिला, पार्षद अमरसिंह राठौड़ का मूल वार्ड इस बार ओबीसी के लिए आरक्षित हो गया। इसी तरह पार्षद लाभचंद पटेल का वार्ड सामान्य महिला, पार्षद कैलाश डामोर का वार्ड ओबीसी में आरक्षित हो गया है। वहीं जाहिद अहमद का वार्ड सामान्य महिला, दोस्त मोहम्मद मकरानी का वार्ड सामान्य महिला, अमजद हुसैन का वार्ड भी सामान्य महिला का हो गया है।
सभापति पद के लिए लाटरी भी जल्द

वार्डो के आरक्षण के बाद अब निगाहें सभापति के पद की लाटरी पर होगी। सभापति किस वर्ग से होगा, यह तय करने के लिए कुछ ही दिनों में सभापति की लॉटरी निकाली जाएगी। नगर परिषद सूत्रों के अनुसार आगामी आठ से 15 दिनों के भीतर ही सभापति के पद की लॉटरी निकाली जाएगी। गढ़ी परतापुर पालिका में अध्यक्ष के पद के लिए लाटरी निकलेगी।
फैक्ट फाइल

सामान्य वर्ग
– 37 वार्ड पुरुष / महिलाएं
– 12 वार्ड महिलाएं
अन्य पिछड़ा वर्ग
– 13 वार्ड पुुरुष / महिलाएं
– 4 वार्ड महिलाएं
एसटी वर्ग
– 6 वार्ड पुरुष / महिलाएं
– 2 वार्ड महिलाएं
एससी वर्ग
– 4 वार्ड पुरुष / महिलाएं
– 1 वार्ड महिला
इस बार वार्डों की स्थिति कुछ इस तरह से रहेगी
वार्ड नं. – श्रेणी
1 – एसटी
2 – एसटी
3 – सामान्य
4 – सामान्य
5- सामान्य
6- ओबीसी
7 -सामान्य
8- सामान्य
9- सामान्य
10- सामान्य
11 – ओबीसी महिला
12 – सामान्य
13 – एससी
14- एससी
15 – ओबीसी
16 – एससी
17- सामान्य
18 – सामान्य महिला
19 – एसटी
20 – सामान्य
21 – ओबीसी महिला
22 – सामान्य
23 – ओबीसी
24 – सामान्य महिला
25 – सामान्य
26 – ओबीसी
27 – सामान्य
28 – एससी महिला
29 – सामान्य
30- सामान्य महिला
31 – सामान्य
32 – सामान्य
33 – ओबीसी
34 – सामान्य महिला
35 -सामान्य महिला
36 – ओबीसी
37 – सामान्य महिला
38 – सामान्य
39 – सामान्य
40 – सामान्य
41 – सामान्य महिला
42 – सामान्य
43 – सामान्य
44 – ओबीसी
45 – ओबीसी
46 – सामान्य महिला
47 – ओबीसी महिला
48 – एसटी महिला
49 – सामान्य
50 – सामान्य
51 – सामान्य महिला
52 – सामान्य
53 – सामान्य
54 – सामान्य महिला
55- ओबीसी
56- सामान्य महिला
57 – एसटी महिला
58 – सामान्य महिला
59 – ओबीसी महिला
60 – एसटी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो