बांसवाड़ा

अवैध संबंध के शक में पत्नी की काट डाली नाक, पास ही रहने वाले लोगों पर करता था शक

www.patrika.com/rajasthan-news/

बांसवाड़ाSep 22, 2018 / 01:14 pm

dinesh

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा में एक पति पर अपनी पत्नी पर शक करने का भूत इतना ज्यादा सवार हो गया कि उसने पत्नी को कुरूप कर डाला। दरअसल उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबध था, इस कारण उसने शराब के नशे में पहले पत्नी को पीटा और उसके बाद उसे कुरुप करने के लिए उसकी नाक काट डाली। नाक का एक हिस्सा कटकर अलग हो गया तो पति ने पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल भी पहुंचाया। लेकिन बाद में राज खुला तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जांच कर रही भुगड़ा थाना पुलिस ने बताया कि वाडगुन गांव में रहने वाले केसर सिंह को अपनी पत्नी पर शक था। उसे शक था कि पास ही रहने वाले लोगों से उसके अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। बीती रात विवाद बढ़ गया और उसने अपनी पत्नी की नाक काट दी। बाद में उसे 108 एंबुलेंस से लेकर पति अस्पताल भी पहुंचा लेकिन बाद में राज खुलने पर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।
 

वही दूसरी ओर… युवती से छेड़छाड़ के बाद तनाव
जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर शिवसेना की ओर से स्थापित गणेश प्रतिमा स्थल के पास शुक्रवार देर रात एक युवती से छेड़छाड़ के बाद किशोर व उसके साथी की पिटाई करने को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। मोहर्रम के चलते कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस के बैरिकेड्स आड़े-तिरछे रखकर यातायात बाधित कर दिया गया। धार्मिक नारेजबाजी से एक बारगी तनावपूर्ण माहौल हो गया, लेकिन पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को समझाइश के बाद अलग कर मामले को शांत कराया। छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दो जनों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका सेन ने बताया कि गणेश प्रतिमा स्थल के पास खड़ी एक युवती से रात को एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इसका पता लगने पर कुछ लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को पीट दिया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक को भी पकड़ लिया और दोनों को युवकों को नजदीक स्थित चौकी में सौंप दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.