scriptबाड़ाबंदी : चुनाव में हारने वाले प्रत्याशियों की घर वापसी, जीतने वाले उम्मीदवारों का सैर सपाटा बढ़ा | Banswara Municipal Council Election Results 2019 | Patrika News

बाड़ाबंदी : चुनाव में हारने वाले प्रत्याशियों की घर वापसी, जीतने वाले उम्मीदवारों का सैर सपाटा बढ़ा

locationबांसवाड़ाPublished: Nov 20, 2019 11:45:40 am

Submitted by:

Varun Bhatt

rajasthan municipal election result 2019 : बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव परिणाम 2019

बाड़ाबंदी : चुनाव में हारने वाले प्रत्याशियों की घर वापसी, जीतने वाले उम्मीदवारों का सैर सपाटा बढ़ा

बाड़ाबंदी : चुनाव में हारने वाले प्रत्याशियों की घर वापसी, जीतने वाले उम्मीदवारों का सैर सपाटा बढ़ा

बांसवाड़ा. मतदान के बाद बाड़ाबंदी कर ले जाए गए कांगे्रस व भाजपा के प्रत्याशियों में कई परिणाम की घोषणा के बाद लौट आए हैं। वहीं जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों की पॉलीटिकल ट्यूरिज्म की अवधि बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार जीत की घोषणा के बाद रणकपुर में पॉलीटिकल ट्यूरिज्म के लिए ले जाए गए पार्षदों में खुशी की लहर छा गई तो असफल प्रत्याशियों के चेहरों पर मायूसी छा गई। बाद में हारने वाले प्रत्याशी बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गए, जो देर शाम बांसवाड़ा लौटे। वहीं दिन में कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशियां मनाने पहुंचे राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया व जैनेन्द्र त्रिवेदी वापस देर रात रणकपुर लौटे। इससे पहले रणकपुर से विजयी प्रत्याशियों को कुंभलगढ़ रवाना किया गया। कई प्रत्याशियों ने घूमने-फिरने का आनंद लिया तो कुछ ने विदेशी पर्यटकों के साथ फोटो भी खिंचवाया। इधर, भाजपा के भी पराजित प्रत्याशियों के वापस बांसवाड़ा लौटने की सूचना है

ट्रेंडिंग वीडियो